{"_id":"6a5a974c0c6e948f67084f93","slug":"conclusion-of-the-inter-battalion-competition-held-at-pac-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1389327-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टेबल टेनिस में पीएसी गोंडा चैंपियन, गोरखपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टेबल टेनिस में पीएसी गोंडा चैंपियन, गोरखपुर उपविजेता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीएसी कैंप गोरखपुर में खेली जा रही 27वीं अंतरवाहिनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में गोंडा की टीम ने मेजबान 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के व्यक्तिगत मुकाबलों में भी 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुख्य आरक्षी सर्वेश शुक्ल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि धीरेंद्र कुमार पांडेय उपविजेता रहे। ओपन डबल्स में अरविंद सिंह और मुख्य आरक्षी सर्वेश शुक्ल की जोड़ी विजेता बनी। जीवकांत झा और आरक्षी अमित कुमार की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन असली विजेता वही है जो मैदान पर अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करता है। इस अवसर पर सेनानायक निहारिका शर्मा, सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी व उमेश यादव सहित वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।