{"_id":"6a8b616c03fce77b0f0a166e","slug":"computer-operators-salary-withheld-over-incorrect-e-mail-id-in-letter-sent-to-the-commission-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1427253-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयोग को भेजे पत्र में गलत ई-मेल आईडी, कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयोग को भेजे पत्र में गलत ई-मेल आईडी, कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोका
Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भेजे जाने वाले पत्र में ई-मेल आईडी गलत टाइप करना नगर निगम के एक आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर को भारी पड़ गया। अपर नगर आयुक्त ने आईजीआरएस सेल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार का 20 अगस्त का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही भविष्य में महत्वपूर्ण पत्रों को पूरी सावधानी से टाइप करने की चेतावनी दी गई है।
आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कैलाश प्रसाद निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद गुहरिया बाजार के परिवाद के संबंध में नगर आयुक्त को नोटिस भेजा था। आयोग की ओर से 29 जनवरी को नोटिस और 17 अगस्त को अनुस्मारक भेजा गया था। इसके जवाब में नगर निगम की ओर से आयोग को पत्र भेजा गया लेकिन उसमें आयोग की ई-मेल आईडी की जगह गलत ई-मेल आईडी टाइप हो गई।
अपर नगर आयुक्त ने इसे शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही और पत्र की गंभीरता की अनदेखी माना है। आदेश में कहा गया है कि गलत ई-मेल आईडी के कारण आयोग को जवाबी पत्र प्राप्त नहीं होने की स्थिति बन सकती थी। कंप्यूटर ऑपरेटर का 20 अगस्त का वेतन रोकने के साथ भविष्य में महत्वपूर्ण पत्रों को भेजने से पहले पूरी सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।