फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complicated surgery for broken hip bones done in AIIMS

Gorakhpur News: कूल्हे की टूटी हड्डियों की एम्स में हुई जटिल सर्जरी

Thu, 30 Nov 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Complicated surgery for broken hip bones done in AIIMS
एसिटाबुलर फ्रैक्चर के ऑपरेशन के लिए अभी तक गोरखपुर में नहीं था कोई इंतजाम
विज्ञापन

- एम्स के डॉ. अरुण पांडेय की अगुवाई में किया गया बिहार की महिला का ऑपरेशन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स के ट्रामा एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के इंचार्ज और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण पांडेय ने एसिटाबुलर फ्रैक्चर की सर्जरी एक नए और जटिल विधि से की। इससे पहले गोरखपुर में ऐसी सर्जरी नहीं हुई थी। ऐसे ऑपरेशन के लिए मरीजों को लखनऊ जाना पड़ता था। इस नई विधि का नाम है स्टोपा अप्रोच जो पेट में चीरा लगाकर किया जाता है।
एसिटाबुलर की सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अरुण पांडेय ने बताया कि 52 वर्षीया बिहार प्रांत की रहने वाली एक महिला को कूल्हे की हड्डी की समस्या थी, जिसके लिए ऑपरेशन जरूरी था। लेकिन, यह सर्जरी गोरखपुर में नहीं होती थी। महिला एम्स पहुंची तो उसकी जांच कर सर्जरी का सुझाव दिया गया। स्टोपा अप्रोच विधि से सर्जरी डॉ. अरुण पांडेय की टीम ने करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस ऑपरेशन में ऑपरेशन तो कूल्हे की टूटी हड्डी का होता है, लेकिन चीरा पेट में लगाया जाता है। इस प्रकार के ऑपरेशन में पेट की जटिल नसों की इंजरी होने का खतरा रहता है। यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और मरीज अब स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सफल रहने पर एम्स निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर ने पूरी ट्रामा टीम को बधाई दी है। ऑपरेशन करने वाली इस ट्रामा टीम में डॉ. सुहाष मल्ल, डॉ. अजहर, गोलू, आफरीन शामिल रहीं।

00

क्या है एसिटाबुलर फ्रैक्चर
कूल्हे का जोड़ एक बॉल और सॉकेट जोड़ है। सॉकेट भाग चिकनी उपास्थि से पंक्तिबद्ध होता है और इसे एसिटाबुलम कहा जाता है, जो श्रोणि का हिस्सा है। जब सॉकेट टूट जाता है, तो इसे एसिटाबुलर फ्रैक्चर कहा जाता है। इस तरह के फ्रैक्चर जोड़ के बॉल भाग के फ्रैक्चर की तुलना में बहुत कम आम हैं। एसिटाबुलर फ्रैक्चर से गति और कार्य प्रभावित हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed