फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Completion of seven day self defense camp organized at Dayanand Inter College

अमर उजाला अपराजिता: आत्मरक्षा का गुर सीखा, अब मनचलों को धूल चटाएंगी बेटियां

Fri, 02 Dec 2022 04:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 04:31 PM IST
सार

अंतिम दिन बोधिधर्मन मार्शल आर्ट क्लब के ताइक्वांडो प्रशिक्षक विशाल कुमार ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। सात दिनों में आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए गए हैं। इसे याद रखें तो भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
Completion of seven day self defense camp organized at Dayanand Inter College
अमर उजाला अपराजिता - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत बक्शीपुर स्थित दयानंद इंटर में आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। अंतिम दिन बोधिधर्मन मार्शल आर्ट क्लब के ताइक्वांडो प्रशिक्षक विशाल कुमार ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। सात दिनों में आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए गए हैं। इसे याद रखें तो भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आएगी। मनचलों को धूल चटा सकेंगी। शिविर में 199 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा रानी जायसवाल ने कहा कि छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी कराए जाएंगे। शिविर का संचालन सना परवीन ने किया। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में स्नेहलता कुशवाहा, अर्चना, ममता मझवार, नीतू मल्ल, रंजना ठाकुर, वर्णिता कुमरी, नैंसी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोलीं छात्राएं
दुपट्टा व चाबी को भी हथियार बनाया जा सकता है, यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण से जाना है। अब जोरदार पंच और किक से किसी को भी धराशायी कर सकती हूं। - सलोनी गोंड, कक्षा- 10

सात दिनों में आत्मरक्षा के आसान तरीकों की जानकारी मिली है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आगे भी प्रशिक्षण लूंगी। इस तरह के कार्यक्रम समय की मांग हैं।- आयुषी मिश्रा, कक्षा-9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed