फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   complainants who reached the officers with the hope of justice during the Total Redressal Day got only assuran

संपूर्ण समाधान दिवस: कांपती हाथों से रामप्यारे ने थमाई अर्जी, बोले-पांच साल हो गए कितना दौड़ें

Sun, 08 Oct 2023 07:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Oct 2023 07:26 AM IST
सार

देवरिया में जमीन के विवाद में सामूहिक हत्याकांड के बाद भी समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई का हाल पहले ही जैसा था। फरियादियों को सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया गया। हर बार की तरह प्रार्थना देकर राहत मिलने की उम्मीद लेकर फरियादी लौट गए।

विज्ञापन
complainants who reached the officers with the hope of justice during the Total Redressal Day got only assuran
संपूर्ण समाधान दिवस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ में 99 साल के बुजुर्ग रामप्यारे भी थे। कांपती हाथों से पकड़ा गया प्रार्थना पत्र कर्मचारी को देते हुए बोले-हमारी भी पर्ची बना दीजिए। प्रार्थना पत्र पर मोहर लगने के बाद रामप्यारे अधिकारियों के पास पहुंचे। आवेदन देकर कहा-साहब! इस बार तो कार्रवाई कर दीजिए। मैं पांच साल से दौड़ रहा हूं। लेकिन तहसीलकर्मी ने उनका आवेदन लेकर आगे बढ़ा दिया। हाल से बाहर निकलने पर वह भावुक हो गए। बोले- बेटे ने जमीन हड़प ली, अब अपनी जमीन पाने के लिए अफसरों का चक्कर लगा रहा हूं।
विज्ञापन

 

देवरिया में जमीन के विवाद में सामूहिक हत्याकांड के बाद भी समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई का हाल पहले ही जैसा था। फरियादियों को सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया गया। हर बार की तरह प्रार्थना देकर राहत मिलने की उम्मीद लेकर फरियादी लौट गए। शनिवार की दोपहर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर कुमार सौरभ की अध्यक्षता में तहसील दिवस चल रहा था। हाकिमों से न्याय की आस लिए लोग पहुंचे।

विज्ञापन

 

फरियाद लेकर आने वाले लोगों के प्रार्थना पत्रों को लेकर उनको पर्ची दिया गया। इसके लिए एसडीएम कक्ष के बगल में काउंटर बनाया गया था। यहां मौजूद चार राजस्वकर्मी लोगों के प्रार्थना पत्र लेकर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की रसीद थमा रहे थे। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चले समाधान दिवस में दोपहर 01.25 बजे तक 57 मामले रजिस्टर में दर्ज हुए। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद के हैं, जिनके निस्तारण के लिए लोग परेशान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोले फरियादी

तहसील से लेकर एसएसपी कार्यालय तक को प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। हमारी चार डिस्मिल जमीन पर बेटे ने कब्जा कर लिया है। वह खाली नहीं कर रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि किस के पास जाऊं। अब दौड़-दौड़ कर थक गया हूं।- रामप्यारे, फरियादी

 

मेरी जमीन पर पड़ोसी का अतिक्रमण है। खाली करने की बात कहने पर लोग मारपीट करते हैं। कभी कूड़ा फेंकते हैं तो कभी गोबर डाल देते हैं। कई माह से हम आवेदन दे रहे हैं। अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है।- प्रियंका गुप्ता, फरियादी

 

 

मेरे चक में पैमाइश का आदेश वर्ष 2010 में हुआ था। हम लोगों ने पत्थर लगाया तो दबंगों ने उखाड़ दिया। इस मामले में छह बार संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। आज फिर आना पड़ा है।- नवमीनाथ, फरियादी

 

 

पड़ोसियों से रास्ते का विवाद चल रहा है। हमने रास्ते के लिए चार फीट जमीन छोड़ी थी। इस पर सामने रहने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। थाना से लेकर तहसील तक दौड़ रहे हैं। ना जाने कब इंसाफ मिलेगा। - बाबूराम, फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed