फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   complainant who came to public darshan from Delhi Shahdara pleaded with CM yogi

फरियादी ने सीएम योगी से लगाई गुहार: मुख्यमंत्री जी! जालसाजों ने 1.13 करोड़ ले लिए और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं कर रहे

Sat, 14 Aug 2021 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 Aug 2021 02:53 PM IST
सार

सत्यम वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने मछली पालन के लिए तालाब, जमीन और हैचरी के नाम पर जुलाई 2019 में 1करोड़ 12 लाख 56 हजार 550 रुपये नकद और आरटीजीएस से खाते में ले लिए। मगर बाद में जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकर गए।

विज्ञापन
complainant who came to public darshan from Delhi Shahdara pleaded with CM yogi
जनता दरबार में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में शनिवार को आयोजित जनता दर्शन में शाहदरा दिल्ली से आए सत्यम वर्मा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पीड़ा सुनाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री करने का करार कर उनसे 1.13 करोड़ रुपये ले लिए। जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं की। रुपये वापस मांगने पर अब धमकियां भी दे रहे हैं।

विज्ञापन


बहुत दौड़ने के बाद 16 जुलाई को अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ किसी तरह एफआईआर दर्ज हो सकी मगर पुलिस आगे कोई कार्रवाई ही नहीं कर रही। सत्यम का प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सत्यम वर्मा ने बताया कि उन्होंने अकबरपुर के तमसा मार्ग निवासी अभियुक्त अम्बेश तिवारी, गरिमा तिवारी, विपिन द्विवेदी उर्फ सुबोध, आदर्श तिवारी एवं सुरेद्र नाथ तिवारी के खिलाफ 16 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों ने मछली पालन के लिए तालाब, जमीन और हैचरी के नाम पर जुलाई 2019 में 1करोड़ 12 लाख 56 हजार 550 रुपये नकद और आरटीजीएस से खाते में ले लिए। मगर बाद में जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद अकबरपुर थाना में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी अकबरपुर में ही रह रहे हैं। वहीं से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तारी तो दूर पूछताछ के लिए भी नहीं बुला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed