फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Competitions were held at the Regional Sports Stadium under the Asmita Khelo India League.

Gorakhpur News: हैंडबॉल में रीजनल स्टेडियम व वाॅलीबॉल में निपाल क्लब विजेता

Mon, 20 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Competitions were held at the Regional Sports Stadium under the Asmita Khelo India League.
गोरखपुर। खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया लीग के अंतर्गत रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला जिलास्तरीय हैंडबॉल, वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में सेंट ज्यूड्स की टीम ने माउंट एडी पब्लिक स्कूल को 25-15 से हराया। दूसरे मैच में सेंट माउंट एडी पब्लिक स्कूल ने आत्मदीप विद्यालय को 5-3 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सेंट ज्यूड्स ने आत्मदीप विद्यालय को 10-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और सेंट ज्यूड्स के बीच खेला गया, जिसमें रीजनल स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट ड्यूज को 15-6 से हराकर महिला हैंडबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं वाॅलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में निपाल क्लब की टीम ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-2 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डेविड सरीन, संजय राय, सूर्य प्रकाश पाल, राजन गुप्ता, शालिनी सिंह, इंद्र प्रकाश यादव, मोहन गुप्ता, मानवेंद्र, नफीस अहमद, बैजनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।




टेबल टेनिस में सौम्या अव्वल



गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस वूमेन लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से हुआ, जिसमें 40 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नॉकआउट आधार पर खेले गए मुकाबलों में सौम्या शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विरिका पांडेय द्वितीय और सुकृति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान एंथोनी हेनरी, विजय चहल, विनीत चौरसिया, सलिल दत्त, संजय व नफीस अहमद ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed