फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   company absconding with money

लोगों से करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार, अब थाने का चक्कर लगा रहे हैं लोग

Mon, 07 Sep 2020 01:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
company absconding with money
ठगी के शिकार लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के गगहा और चौरीचौरा इलाके में रुपये दोगुना करने का लालच देकर कंपनी ने लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए और फरार हो गई। रविवार को जालसाजी के शिकार लोगों ने दोनों थानों पर प्रदर्शन किया। गगहा थाने पहुंचे लोगों ने तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गगहा पुलिस एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उधर, चौरीचौरा थाने पहुंचे लोगों और एजेंटों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि कंपनी के लोगों की फोरलेन के किनारे जमीन है। उस जमीन को बेच कर पुलिस उनकी रकम वापस दिलाए। चौरीचौरा पुलिस कंपनी के डायरेक्टर और एक अन्य अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, डेमुसा निवासी अशोक कुमार रविवार को कई अन्य पीड़ितों के साथ गगहा थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि उनके गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कई लोगों से पांच साल में रकम दोगुनी कराने के नाम पर यूनिवर्सल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में रकम जमा कराई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके बेटे ने आश्वासन दिया था कि कंपनी के भागने पर वह खुद रकम वापस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब समय पूरा हो गया तो कंपनी फरार हो गई। यह भी आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कंपनी के भागने के बाद भी लोगों से रकम जमा करा रहे थे। अशोक के अलावा विशाल, विराट, श्रीकांत, श्रीभागवत, श्रीकिशन, बिंदू, श्याम विहारी पाल, गिरीश चंद चौधरी से भी रकम जमा कराई गई। इसमें से कई लोग लोग फोरलेन निर्माण में मुआवजे की रकम पाए थे। उधर, हिरासत में लिए गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि वह कंपनी के एजेंट थे। लोगों का पैसा जमा कराया, लेकिन कंपनी भाग गई। वह कंपनी पर पहले ही केस दर्ज करा चुके हैं।

 

चौरीचौरा इलाके में लोगों से जमा कराए 200 करोड़

चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, कंपनी के खाताधारकों व एजेंटों ने जमा धनराशि की परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी भुगतान न होने पर थाने पर प्रदर्शन किया। डायल 112 की पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर व एक अन्य अधिकारी को हिरासत में लिया है।

डेढ़ सौ की संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि आवर्ती जमा, फिक्सड डिपाजिट, मासिक पेंशन योजना व बचत खाता के माध्यम से करीब दो सौ करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। एजेंट अशोक, रामदयाल, दिनेश सिंह, त्रिलोक, गीता जायसवाल तथा योगेंद्र आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमा रकम की परिपक्वता अवधि पूरी होने बाद भी कंपनी उपभोक्ताओं का भुगतान नहीं कर रही है।

कंपनी द्वारा जालसाजी का मामला सामने आया है। लोगों ने थाने पर प्रदर्शन कर तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed