Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commonwealth Championship Gorakhpur Wrestler Saurabh to Compete in 79kg Category in South Africa

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप: गोरखपुर के सौरभ 79 किलोग्राम भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका में दिखाएंगे दम

Sat, 07 Nov 2026 12:34 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 07 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

सौरभ अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप, अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप और सीनियर विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रीजनल स्टेडियम के छात्रावास में कोच चंद्रेश पटेल के निर्देशन में वह नियमित अभ्यास करते हैं। अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक जीतना उनका अगला लक्ष्य है।

विज्ञापन
Commonwealth Championship Gorakhpur Wrestler Saurabh to Compete in 79kg Category in South Africa
पहलवान सौरभ यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना चुके गोरखपुर के पहलवान सौरभ यादव अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतने उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-20 कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। सौरभ 79 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता चार से छह दिसंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


लखनऊ में हुए ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर सौरभ ने टीम में जगह बनाई है। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम स्थित छात्रावास में रहकर कुश्ती का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos

एशिया चैंपियनशिप में जीत चुके हैं दो रजत

सौरभ इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित अंडर-17 एशिया चैंपियनशिप में उन्होंने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद जुलाई 2026 में थाईलैंड में हुई अंडर-20 एशिया चैंपियनशिप में 79 किलोग्राम भार वर्ग में भी रजत पदक हासिल किया।

 
विज्ञापन

तीन विश्व चैंपियनशिप में कर चुके हैं प्रतिनिधित्व

सौरभ अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप, अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप और सीनियर विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रीजनल स्टेडियम के छात्रावास में कोच चंद्रेश पटेल के निर्देशन में वह नियमित अभ्यास करते हैं। अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक जीतना उनका अगला लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed