फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Common people will also be able to enter through the northern gate of the administrative building.

वीआईपी कल्चर समाप्त: DDU में अब प्रशासिनक भवन के उत्तरी गेट से आमजन भी प्रवेश कर सकेंगे

Wed, 06 Sep 2023 02:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 02:46 PM IST
सार

कुलपति निरीक्षण के दौरान पुलिस चौकी के पीछे खाली भूमि पर पहुंची। उन्होंने कुलसचिव समेत मौजूद अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पार्किंग के रूप में उसे प्रयोग करने का निर्देश दिया। वहां पर वाहन पार्क करने वालों के लिए पुलिस चौकी और प्रशासनिक भवन के बीच एक छोटा गेट खोलने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
Common people will also be able to enter through the northern gate of the administrative building.
गोविवि में प्रशासनिक भवन के उत्तरी गेट को खोलने का निर्देश देती कुलपति - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में वीआईपी कल्चर मंगलवार से समाप्त होने पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों में हर्ष है। कुलपति ने प्रशासनिक भवन के उत्तरी गेट को सभी के लिए खोलवा दिया। इसके अलावा मुख्य नियंता को कुलपति के वाहन को स्कोर्ट कर ले जाने से भी मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन के उत्तरी गेट को बंद करवा दिया था। उस गेट को तभी खोला जाता था, जब कुलपति पहुंचते थे। शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं प्रशासनिक भवन में पूरब गेट से प्रवेश पाते थे। इसके अलावा पूर्व कुलपति के कही जाने पर मुख्य नियंता आगे-आगे अपने वाहन से स्कोर्ट करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 9.50 बजे नवनियुक्त कुलपति प्रो. पूनम टंडन गेस्ट हाउस से अपनी गाड़ी से प्रशासिनक भवन स्थित कार्यालय पर पहुंच गईं। मुख्य नियंता 10 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे तो उनके जाने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंनें कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: DDU में लागू होगा एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला, कुलपति प्रो. पूनम ने कही ये बड़ी बात
 

कुलपति ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनको स्कोर्ट की जरूरत नहीं है। आप नियंता की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करिए। इसके बाद प्रशासनिक भवन के निरीक्षण के दौरान उनको उत्तर गेट अक्सर बंद रहने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बुलाकर गेट को सभी के लिए खोले रखने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: फिर विवादों में घिरा पूर्व मंत्री: मधुमिता की बहन को अमरमणि से खतरा, बोली- छह बार धमका चुका है शूटर

प्रशासनिक भवन के पीछे खाली भूमि पर बनेगा पार्किंग
कुलपति निरीक्षण के दौरान पुलिस चौकी के पीछे खाली भूमि पर पहुंची। उन्होंने कुलसचिव समेत मौजूद अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को पार्किंग के रूप में उसे प्रयोग करने का निर्देश दिया। वहां पर वाहन पार्क करने वालों के लिए पुलिस चौकी और प्रशासनिक भवन के बीच एक छोटा गेट खोलने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed