{"_id":"600555ec46ed287cb0060d13","slug":"common-facility-center-will-be-built-in-mohanapur-for-gorakhpur-terracotta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेराकोटा को मिलेगा ये खास सौगात, पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं इसके उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेराकोटा को मिलेगा ये खास सौगात, पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं इसके उत्पाद
Mon, 18 Jan 2021 03:03 PM IST
vivek shukla
राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर टेराकोटा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत गोरखपुर के जंगल तिनकोनिया नंबर-1 के मोहनापुर इलाके में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनाया जाएगा। करीब 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सीएफसी को डीएम की अध्यक्षता में बनी जिला स्तरीय कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही स्वीकृति के लिए इसे राज्य स्तरीय कमेटी के पास भेजा जाएगा।
टेराकोटा शिल्पकार ब्रह्मा प्रजापति के नेतृत्व में 23 अन्य शिल्पियों ने 'टेराकोटा ट्रेडमो सोसाइटी' गठित कर कॉमन फैसिलिटी सेंटर का प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के अनुसार सोसाइटी को सीएफसी के लिए जमीन के अलावा प्रोजेक्ट की कुल लागत की 10 प्रतिशत राशि निवेश करनी है। बाकी रकम ओडीओपी योजना के तहत प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। यहां करीब पांच सौ लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

उत्पादन, विक्रय से लेकर ट्रेनिंग की होगी व्यवस्था
ब्रह्मा प्रजापति का कहना है कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर में टेराकोटा शिल्प तैयार करने के लिए अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध होंगी। इलेक्ट्रिक और गैस की भट्ठी, इलेक्ट्रिक चाक, मिट्टी गुंथने की मशीन, सोलर पैनल, डाई (सांचा) समेत टेराकोटा उत्पाद तैयार करने के लिए अन्य सभी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। उत्पादों के भंडारण की सुविधा भी होगी। शो-रूम भी बनाया जाएगा। ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यहां आकर टेराकोटा कला को सीख सकेगा।
उद्योग उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही इसे राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा। योजना के तहत सीएफसी के लिए सोसाइटी को जमीन उपलब्ध करानी है। साथ ही कुल प्रोजेक्ट की 10 प्रतिशत राशि भी निवेश करनी होगी। 90 प्रतिशत राशि सरकार ओडीओपी योजना के तहत सोसाइटी को उपलब्ध कराएगी। इसके बन जाने के बाद एक छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।