{"_id":"691b8163fe5692f472051e05","slug":"commissioner-will-inspect-the-construction-of-godhdhoiya-drain-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1138098-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला निर्माण का आज कमिश्नर करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला निर्माण का आज कमिश्नर करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
गोरखपुर। निर्माणाधीन गोड़धोइया नाला परियोजना की प्रगति तेज करने के लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा मंगलवार दोपहर 12 बजे स्थल का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले सोमवार को यूपी जल निगम (नगरीय) की टीम दिनभर तैयारियों में जुटी रही। अधिकारियों ने उन भवन स्वामियों को सख्त निर्देश दिया है, जिन्हें मुआवजा मिल चुका है, फिर भी उन्होंने बाधा बनने वाले निर्माण नहीं हटाए हैं। उन्हें तत्काल निर्माण हटाने को कहा गया है।
उधर, शिवपुर सहबाजगंज स्थित पुलिया को मंगलवार को तोड़ने का निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है, ताकि निरीक्षण प्रभावित न हो। जल निगम ने वैकल्पिक मार्गों को तैयार कर वाहनों के लिए सुगम बना दिया है। ब्यूरो