{"_id":"60a4d87b0e0f7a34e4352c4d","slug":"commissioner-of-gorakhpur-said-action-plan-will-have-to-be-given-in-24-hours-to-remove-troubles-after-covid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोविड के बाद हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए 24 घंटे में देनी होगी कार्ययोजना, कमिश्नर ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोविड के बाद हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए 24 घंटे में देनी होगी कार्ययोजना, कमिश्नर ने दिए निर्देश
Wed, 19 May 2021 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 May 2021 02:50 PM IST
सार
समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दिए निर्देश, कहा- दिए जाएं प्रशिक्षण। तीसरी लहर से बचाव के लिए भी उपकरणों एवं मानव संपदा का आकलन कर रिपोर्ट देने का दिया निर्देश। पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में चलेगी ओपीडी।
विज्ञापन
कमिश्नर ने आएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई तरह की परेशानियों (पोस्ट कोविड) का सामना कर रहे मरीजों को लेकर प्रशासन गंभीर है। मंगलवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने इस समस्या के साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचाव एवं तैयारियों आदि को लेकर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक की।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बुधवार तक हर हाल में कोविड के बाद लोगों को हो रही परेशानियों को कैसे दूर किया जाए इसे लेकर कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों, मानव संपदा का आकलन कर उसकी भी रिपोर्ट उन्हें मुहैया कराई जाए।
कमिश्नर ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि कोविड के बाद होने वाली परेशानियों के इलाज के लिए सभी चिकित्सा अधीक्षको एवं जिला अस्पताल के सीएमएस को ट्रेनिंग दी जाए। कमिश्नर ने कहा कि गांव में ब्लैक फंगस के मरीजों की पहचान एमवाईसी स्तर पर किया जाए। साथ ही पोस्ट कोविड मरीजों के लिये ओपीडी संचालित करने के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में वार्ड भी बनाया जाए।

निदेशक एम्स ने बताया कि पोस्ट कोविड वाले मरीजों के इलाज के लिए एम्स में जल्द ही एक अलग वार्ड संचालित किया जाएगा तथा एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्ट कोविड कम्पलीकेशन के लिए टेली कंसलटेशन एवं ओपीडी. सेवाएं प्रारम्भ की जा चुकी है।
पोस्ट कोविड मरीजों की सुविधा के लिए एम्स प्रशासन के नंबर 0551-2205599 पर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक छह डाक्टरों से टेली कंसलटेशन के माध्यम से उपचार का प्रबन्ध किया गया है। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ प्रीतिन्दर सिंह, निदेशक एम्स, निदेशक आईएमआरसी, डीएम, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज,अपर निदेशक स्वास्थ्य,अध्यक्ष आईएमए आदि अफसर मौजूद रहे।