{"_id":"6a76433430b05db06d0d3c22","slug":"commissioner-indra-vikram-singh-conducted-a-surprise-inspection-of-the-commissionerate-and-issued-instructions-to-improve-arrangements-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1411352-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने कमिश्नरी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने कमिश्नरी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
सार
कमिश्नर सबसे पहले कोर्ट शाखा पहुंचे। यहां उन्होंने लंबित वादों की स्थिति, फाइलों के निस्तारण और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायिक मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुराने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नवागत कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अनुभागों में पहुंचकर कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोर्ट शाखा, रिकॉर्ड रूम और सांख्यिकी विभाग में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कमिश्नर सबसे पहले कोर्ट शाखा पहुंचे। यहां उन्होंने लंबित वादों की स्थिति, फाइलों के निस्तारण और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायिक मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुराने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही फाइलों की इंडेक्सिंग और संधारण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इसके बाद कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की सुरक्षा, साफ-सफाई और संरक्षण व्यवस्था को देखा।
उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का तेजी से डिजिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों का तेजी से डिजिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
कहा कि रिकॉर्ड रूम किसी भी कार्यालय की आधारशिला होता है, इसलिए यहां की व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित रहनी चाहिए। सांख्यिकी विभाग में उन्होंने योजनाओं से जुड़े आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भेजी जाने वाली रिपोर्ट में सटीक और अद्यतन आंकड़े शामिल किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यशैली का भी आकलन किया। उन्होंने समय पालन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यालयों की कार्यप्रणाली सरल और प्रभावी बनानी होगी।