फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner angry over slowness in construction work of Ayush University

Gorakhpur: आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में सुस्ती पर कमिश्नर नाराज, तेजी लाने का दिया आदेश

Fri, 24 Nov 2023 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Nov 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over slowness in construction work of Ayush University
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में प्रगति धीमी होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों में तेजी लाए। जिले में चल रहे नवनिर्माण व सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में भूमि अधिग्रहण व रजिस्ट्री व पेड़ कटाई तथा विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों में आने वाली बाधाओं को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर यथाशीघ्र निस्तारण करके कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति में कमी न आने दें और कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन


कमिश्नर ने आयुक्त सभागार में जिले में संचालित 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की। कमिश्नर ने जनपद के सौंदर्यीकरण व नवनिर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा के क्रम में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अन्तर्गत ही पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाएगा, जिस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। लिंक एक्सप्रेस वे की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीडा ने बताया कि कार्यों की प्रगति तेजी से चल रही है इसे समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यूपीडा से संबंधित कुछ विभागों द्वारा समस्या बताई जाने पर कमिश्नर ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान एनएच लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, यूपी राजकीय निर्माण निगम, आवास विकास, सीएनडीएस, यूपी पुलिस आवास निगम, जल निगम तथा अन्य संबंधित विभागों की बिंदुवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, डीएफओ विकास यादव, सीआरओ सुशील कुमार गौड़ सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed