{"_id":"611aca1a8ebc3e432625189a","slug":"commercial-tax-department-caught-illegal-gutkha-being-brought-from-kanpur-gorakhpur-dehat-news-gkp405753261","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा कानपुर से लाया जा रहा अवैध गुटखा, मालिक पर लगाया 38 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा कानपुर से लाया जा रहा अवैध गुटखा, मालिक पर लगाया 38 लाख रुपये का जुर्माना
Tue, 17 Aug 2021 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:21 AM IST
सार
200 बोरा गुटखा लेकर कानपुर से मालदा जा रही गाड़ी को विभाग ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि बिना इनवाईस और ई-वे बिल के यह गुटखा अवैध रूप से कानपुर से मालदा भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में वाणिज्य कर विभाग ने कानपुर से लाए जा रहे अवैध गुटखा को पकड़ा है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने उसके मालिक पर 38.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
वाणिज्य कर विभाग ने 200 बोरा गुटखा लेकर कानपुर से मालदा जा रही गाड़ी को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि बिना इनवाईस और ई-वे बिल के यह गुटखा अवैध रूप से कानपुर से मालदा भेजा जा रहा था। बड़हलगंज में वाणिज्य कर विभाग ने उसको पकड़ा। टीम ने गुटखा स्वामी पर 38.02 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा करने के बाद को छोड़ा गया।
असिस्टेंट कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव को जानकारी मिली कि वाहन UP35T9436 दोहरीघाट की ओर जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम ने बड़हलगंज के दोहरीघाट में जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को टीम ने रोका। पूछे जाने पर उसने बताया कि गाड़ी में किराने का सामान लदा है, जो पश्चिम बंगाल जा रहा है। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी में गुटखा लदा है, जो कानपुर से मालदा जा रहा है। साथ ही गाड़ी का ईवे बिल भी खत्म हो चुका है। इसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने 330 बैग सुपारी पकड़ी
असम से लखनऊ जा रहे 330 बैग सुपारी से लदे ट्रक को शनिवार को तेनुआ टोल प्लाजा के पास वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ा। प्रपत्रों की जांच व माल का भौतिक सत्यापन करने उसे वाणिज्य कर भवन कार्यालय लाया गया। माल के मूल्य पर 3.45 लाख कर व अर्थदंड की राशि जमा करवा कर माल सहित वाहन को अवमुक्त कर दिया गया।