फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Colorful beginning of Gorakhpur Mahotsav flavor of Ramotsav will be seen in cultural presentations

Gorakhpur Mahotsav: गोरखपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज से, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी रामोत्सव की छटा

Thu, 11 Jan 2024 12:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गोरखपुर महोत्सव को प्रभु राम के रसपान से सराबोर होगा। इस बार महोत्सव की थीम 'आरोह तमसो ज्योति' रखी गई है। गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Colorful beginning of Gorakhpur Mahotsav flavor of Ramotsav will be seen in cultural presentations
चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव में बना मुख्य पंडाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव का आगाज गुरुवार से होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अधिकांश प्रस्तुतियां भगवान श्रीराम पर केंद्रित नजर आएंगी। जबकि पहले दिन शाम को विश्व प्रसिद्ध सिंगर बी प्राक के सुरों से बॉलीवुड नाइट सजेगी। 12 तारीख को बॉलीवुड एवं भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी अपना जलवा बिखरेंगी तो वहीं अंतिम दिन यानी 13 जनवरी को कनिका कपूर युवाओं को झूमने पर मजबूर करेंगी।

विज्ञापन


अंतिम दिन दोपहर में समापन समारोह में भजन गायक सुरेश वाडेकर महफिल सजाएंगे। तरह-तरह के हस्तशिल्प के स्टॉल भी लगाए गए हैं। यानी यह महोत्सव ज्ञान, मनोरंजन के साथ रामोत्सव के रंग में भी सराबोर होने जा रहा है।
विज्ञापन


चंपा देवी पार्क में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। वहीं, 13 जनवरी को समापन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के इतिहास पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस प्रदर्शनी में श्रीराम मंदिर आंदोलन और गोरक्षपीठ की भूमिका भी स्वाभाविक रूप से नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गोरखपुर महोत्सव को प्रभु राम के रसपान से सराबोर होगा। इस बार महोत्सव का थीम “आरोह तमसो ज्योति” रखा गया है। गोरखपुर महोत्सव में स्थानिय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। 12 जनवरी को 11 बजे से एक बजे तक दिन में मुख्य मंच पर टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है।

टैलेंट हंट के तहत चयनित कलाकारों की तरफ से गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उसके बाद स्थानीय स्तर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान रवि किशन ने कहा कि उनकी अपकमिंग फिल्म गोरखपुर का महादेव का टीजर भी इस महोत्सव के दौरान रिलीज किया जाएगा जो पूरी दुनिया में एक साथ देखा जा सकेगा।

गोरखपुर महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम

  • पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन : पूर्वाह्न 11 बजे।
  • शिंजिनी कुलकर्णी का शास्त्रीय नृत्य : दोपहर 1 बजे।
  • सबरंग : अपराह्न 2:30 बजे से 6 बजे तक।
  • सुरभि सिंह का सूफी शास्त्रीय नृत्य : शाम 6 से 7 बजे तक।
  • बी प्राक का बॉलीवुड नाईट : शाम 7 बजे से।

(ये सभी कार्यक्रम महोत्सव के मुख्य मंच, चंपा देवी पार्क मैदान में होंगे)

  • नाटक लोकनायक तुलसीदास : शाम 5 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।
  • नाटक राम की लीला : शाम 6 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।


 

मंच पर वनटांगिया दिखाएंगे फैशन का जलवा
वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही है। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा। वनटांगिया फैशन शो का संयोजन, इन्हें लगातार मंच उपलब्ध कराने की कोशिशों में लगीं सुगम सिंह शेखावत करेंगी।

महोत्सव में 17 जनवरी तक लगे रहेंगे स्टाल
गोरखपुर महोत्सव भले ही 13 जनवरी को समाप्त हो जाएगा लेकिन महोत्सव में लगे स्टाल 17 जनवरी तक लगे रहेंगे। महोत्सव के मुख्य मंच के बगल में शिल्प प्रदर्शनी से जुड़े स्टाल लगाए जा रहे है, जबकि उसके आगे टेराकोटा के स्टाल लग रहे हैँ। वहीं उससे आगे बढ़ने पर फर्निचर के स्टाल लग रहे हैं। बुधवार को सहारनुपर के जावेद स्टाल के आगे फर्निचर लगाने में व्यस्त रहे। वहीं उसके पास के स्टाल में भदोही की कालीन लगी हुई है।

विज्ञान प्रदर्शन का पंडाल कर रहा आकर्षित
महोत्सव में मुख्य मंच के लिए बने पंडाल से आगे विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पंडाल लगा हुआ है। इस पंडाल में स्कूल, कॉलेज और असंगठित क्षेत्र के युवा अपने अविष्कार का प्रदर्शन करेंगे। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक महादेव पांडेय ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में इसरो द्वारा हाल ही चन्द्रयान-3 व आदित्य एन 1 से जुड़े चित्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। विज्ञान प्रदर्शनी में साइंस सिटी बस आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में 60 स्कूल व कॉलेज और 40 असंगठित क्षेत्र के छात्र-छात्राएं एवं युवा अपने अविष्कार का प्रदर्शन करेंगे।
 

फूड जोन में मिलेंगे लजीज व्यंजन
विज्ञान प्रदर्शनी से सटे फूड जोन का स्टाल लगाया गया है। जिसमें गोरखपुर के अलावा आसपास जिले के प्रमुख प्रतिष्ठानों ने अपना स्टाल लगाया है। जहां लोग महोत्सव में घूमने के साथ लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

राजस्थान से आए शेर व हाथी के स्टेच्यू कर रहे आकर्षित
महोत्सव में प्रवेश करते ही पुस्तक व व्यापार प्रदर्शनी के लिए पंडाल लगा है। पंडाल के बाद राजस्थान से आया शेर और हाथी आदि का स्टेच्यू लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

सरकार की योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी लगी
महोत्सव में मुख्य मंच के सामने पूरब तरफ बने पंडाल में सरकारी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाए जाएग। बुधवार को पूरे दिन स्टाल को सजाने में लोग जुटे रहे।

 

कई एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल होने का मौका
गोरखपुर महोत्सव में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के रोमांच का भी अनुभव मिलेगा। एडवेंचर एक्टिविटीज से जुड़े आयोजन 11 से 17 जनवरी तक महंत दिग्विजयनाथ पार्क में होंगे। इसमें बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए कुछ न कुछ खास होगा। लोगों को हॉट एयर बैलून की सवारी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वह जिप लाइन, वाल क्लाइम्बिंग और ऑब्सटेकल कोर्स के रोमांच का भी आनंद उठा सकेंगे।

साहसिक गतिविधियों का आयोजन करने वाली संस्था के अक्षत नारायण ने बताया कि बच्चों को रोमांचक मनोरंजन का एहसास कराने के लिए डार्ट, मेज, रनिंग बंजी, बुल राइड और मेल्ट डाउन जैसे गेम्स रहेंगे। जबकि कार्निवाल गेम्स की श्रेणी में हूपला, फीड द क्लाउन, एयर गन, आर्चरी, रिंग द बॉटल, पिन बाल और बास्केटबाल के इवेंट्स होंगे। बच्चों को कैम्प गतिविधियों में शामिल होकर कैनवास पेंटिंग/स्केचिंग, पोएट्री, हैंडीक्राफ्ट, स्कल्पचर, साइंस प्रोजेक्ट एंड रोबोटिक्स की कार्यशाला में भी प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed