Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Collided with a motorcycle, assaulted a couple when they objected, and smashed the husband's head with a brick.

Gorakhpur News: बाइक में मारी टक्कर, विरोध पर दंपती को पीटा, ईंट से फोड़ा पति का सिर

Sun, 08 Nov 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Collided with a motorcycle, assaulted a couple when they objected, and smashed the husband's head with a brick.
- टीईटी देकर देवरिया लौट रहे थे दंपती
विज्ञापन

- बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी से भी धक्का-मुक्की
- गंभीर रूप से घायल पति का मेडिकल रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के असुरन चौराहे पर सोमवार रात बाइक में मामूली टक्कर लगने का विरोध करने पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने दंपती की पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने ईंट से हमला कर पति का सिर फोड़ दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। लोगों को जुटता देख तीनों युवक धमकी देते हुए भाग निकले।
देवरिया के जमसड़ा मोतीपुर, लार निवासी सुनीता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सोमवार को अपने पति राकेश कुमार के साथ गोरखपुर में टीईटी की परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। असुरन चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के हैंडल में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरते-गिरते बचे।
विज्ञापन

इस पर राकेश ने विरोध जताया तो तीनों युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी। सिर फटने से राकेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पति को बचाने आई सुनीता के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जुटता देख तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल राकेश का मेडिकल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को बाइक नंबर के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed