फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Collect one thousand fine from those who block the left lane...stop unnecessary cuts of dividers

Gorakhpur News: बाया लेन जाम करने वालों से एक हजार जुर्माना वसूलें...बंद कराएं डिवाइडर के बेवजह कट

Thu, 07 Dec 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Collect one thousand fine from those who block the left lane...stop unnecessary cuts of dividers
- मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कमिश्नर ने दिए निर्देश
विज्ञापन

- हादसे की वजह बन रहे कट की तैयार करें रिपोर्ट, कार्रवाई को पोर्टल पर भी अपडेट करें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अब शहर में यातायात सिग्नल रुके होने पर बाया लेन जाम करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। ऐसे वाहन चालकों से जुर्माने के तौर पर एक हजार रुपये वसूले जाएंगे। इसके अलावा फोरलेन पर बने डिवाइडर में बेवजह के कट भी बंद किए जाएंगे। जाम की वजह बन रहे ऐसे कट को चिह्नित किया जाएगा।
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने ये निर्देश बुधवार को उप पुलिस महानिरीक्षक के साथ आयुक्त सभागार में मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर इस पर काम किया जाए, ताकि चंद लोगों की वजह से सभी को परेशानी न हो। उन्होंने डिवाइडर पर बने बेवजह के कट को चिह्नित कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय या तृतीय सप्ताह तक अनिवार्य रूप से कराएं। कमिश्नर ने समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग,अपर जिलाधिकारी (नगर), पुलिस अधीक्षक यातायात तथा एनएचएआई को संयुक्त टीम बनाकर सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं, जाम की स्थिति तथा सड़क मार्गों के अनावश्यक कट का सर्वे करके विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आईजी जे रविंद्र, एसपी ट्रैफिक श्यामदेव व संबंधित विभागों के अधिकारी, स्टेकहोल्डर विभाग तथा एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
...........

कार्य में शिथिलता पर तय होगी जवाबदेही : कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बरगदवां से भगवानपुर ओवरब्रिज व ओंकारनगर से बालापार पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, शिथिलता पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी। कमिश्नर ने चिलुआताल के सुंदरीकरण के लिए चल रहे कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध पूरा कराने को कहा।

वहीं, सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने वाले व्यक्ति व पुलिस कर्मचारी को गुड समेरिटन योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed