फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CO Chauri-Chaura Deepanshi Rathore stated that an FIR has been registered and an investigation into the matter has been initiated.

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
CO Chauri-Chaura Deepanshi Rathore stated that an FIR has been registered and an investigation into the matter has been initiated.
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मेहरौली, थाना बेलीपार निवासी पिंटू पासवान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुंडेरा बाजार निवासी रामाश्रय पासवान ने रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे कुल नौ लाख रुपये ले लिए। इसमें साढ़े पांच लाख रुपये ऑनलाइन और साढ़े तीन लाख रुपये नकद दिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पूरी रकम वापस की गई। पीड़ित के अनुसार, शिकायत के बाद आरोपी थाने पहुंचा और 1.40 लाख रुपये लौटाकर शेष रकम जल्द देने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ चौरीचौरा दीपांशी राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed