फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CMO inspects Derva PHC; inquires about health services in two villages.

Gorakhpur News: बाढ़ से निपटने के लिए स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की जानकारी ली

Wed, 22 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
CMO inspects Derva PHC; inquires about health services in two villages.
गोरखपुर। जिले के दक्षिणांचल में बाढ़ की आशंका और जलभराव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने मंगलवार को डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दिस्तवलिया और पटना गांव पहुंचकर ग्राम प्रधानों से बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिस्तवलिया गांव में चल रहे दस्तक अभियान का भी निरीक्षण किया और आशा कार्यकर्ता से अभियान की प्रगति जानी। इसके बाद पटना गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी निकाय की बैठक में सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को बाढ़ और जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए और लोगों को इसका सही उपयोग बताया जाए। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नियमित टीकाकरण और मातृ सेवा कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे और रेफर गर्भवती महिलाओं का नियमित फॉलोअप किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed