{"_id":"69e9399472588fc64e0b9911","slug":"cmo-inspected-the-50th-camp-held-at-sonbarsa-khurd-in-pipraich-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1297554-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आयुष्मान शिविरों से खोजे जा रहे नए टीबी मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आयुष्मान शिविरों से खोजे जा रहे नए टीबी मरीज
Thu, 23 Apr 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में आठ अप्रैल से चल रही आयुष्मान आरोग्य शिविरों के माध्यम से एम्स और स्वास्थ्य विभाग मिलकर नए टीबी मरीजों की पहचान करने में जुटे हैं।
पिपराइच ब्लॉक के सोनबरसा खुर्द गांव में आयोजित 50वें शिविर का बुधवार को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि शिविरों का संचालन पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और चार एक्स-रे मशीनों के जरिये किया जा रहा है, जिनमें एक एआई आधारित मशीन भी शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि अन्य मशीनों से प्राप्त एक्स-रे प्लेट्स की ऑनलाइन रीडिंग पूर्व सीएमओ व चेस्ट फिजिशियन डॉ आशुतोष कुमार दूबे की ओर से की जाएगी। शिविरों में टीबी के संभावित मरीजों के बलगम के नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं। अब तक 3478 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से 2625 की एक्स-रे जांच हुई है और लगभग 600 सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा, शिविरों में मरीजों की शुगर और बीपी जांच के साथ आवश्यक परामर्श व दवाएं भी दी जा रही हैं। यह अभियान विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जहां प्रतिदिन औसतन चार से पांच शिविर लगाए जा रहे हैं। मरीजों में जांच से बीमारी पुष्टि होने पर तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।