{"_id":"5e7c9ae58ebc3e6fdc5980e0","slug":"cmo-dr-shrikant-tiwari-said-home-quarantine-people-do-not-coronavirus-patients-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर में इन घरों को लेकर लोग फैला रहे थे ये अफवाह, सीएमओ ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में इन घरों को लेकर लोग फैला रहे थे ये अफवाह, सीएमओ ने कही बड़ी बात
Thu, 26 Mar 2020 07:45 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि होम क्वारंटीन किया हुआ व्यक्ति कोरोना से पीड़ित नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों से डरें नहीं। कोरोना से बचाव को लेकर हम तीन महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस करने के साथ ही उन्हें क्या सावधानी बरतनी है, उस बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसमें पहला है। यदि आप विदेश से लौटे हैं। दूसरा, यदि आप दूसरे राज्य या शहर से गांव लौटे हैं और तीसरा, यदि आप सामान्य नागरिक हैं तो क्या जरूरी सावधानी बरतनी है।
विज्ञापन
यदि विदेश से लौटे हैं, तो घबराएं नहीं
विदेश से आने वाले घबराएं नहीं। 14 दिनों तक घर के एक अलग कमरे में परिवारवालों से दूर रहें। ऐसा करके खुद और अपने परिवार को बचा सकते हैं। बताया कि जिस कमरे में रह रहे हैं उसमें एक लीटर पानी में 15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पोछा लागएं। परिवारवालों के साथ किसी अन्य से भी हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। कोई दिक्कत होने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे राज्य या शहर से गांव लौटे हैं, तो रहे होम क्वारंटाइन
दूसरे राज्यों और शहरों से लौटने वालों को भी यही सलाह दी जा रही है कि वह 14 दिन तक अपने परिवार के साथ घर पर ही रहें, बाहर न निकलें। धार्मिक स्थल, आयोजन, शादी व सामाजिक समारोह में कतई न जाएं। बुखार और खांसी होने पर केवल पैरासीटामाल लें और घर पर आराम करें। इमरजेंसी की स्थिति जैसे तेज सांस फूलने या तेज बुखार होने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
होम क्वारंटीन लोग कोरोना पीड़ित नहीं
सीएमओ ने जिले में फैल रहे इस अफवाह को खारिज किया है कि जिन लोगों के घर पर होम क्वारंटीन का पोस्टर लगाया गया है वह कोरोना पीड़ित हैं। बताया कि विदेश या देश के अन्य हिस्सों से आए लोगों के हाथों पर होम क्वारंटीन की मोहर विभाग द्वारा लगवाया जा रहा है और ऐसे लोगों के घर पर पोस्टर चस्पा करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य दूसरे लोगों को सतर्क करना है।
विदेश से आए 180 लोग अभी भी होम क्वारंटीन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि विदेश से आए 180 लोग अभी भी होम क्वारंटीन है। प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी मॉनिटरिंग कर रही है। कुछ लोग खुद ही टीम को फोन पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दे रहे हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण अब तक नहीं मिले है।