फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi wished Aarav of Vasundhara Enclave on his birthday in Gorakhnath temple, pledged to plant saplings.

Gorakhpur News: आरव के जन्मदिन को सीएम योगी ने बनाया यादगार, दिलाया पौधरोपण का संकल्प

Sun, 15 Sep 2024 04:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आरव से कहा कि आज एक पौधा जरूर लगाना। इस पर आरव ने न केवल आज बल्कि हर जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान आरव की बहनों अविका और आश्विका ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का वचन दिया।

विज्ञापन
CM Yogi wished Aarav of Vasundhara Enclave on his birthday in Gorakhnath temple, pledged to plant saplings.
आरव को सीएम योगी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसुंधरा एनक्लेव निवासी विद्याधर गुप्ता के बेटे आरव गुप्ता का जन्मदिन आज उनके लिए अविस्मरणीय बन गया। आरव को जन्मदिन पर न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला बल्कि मुख्यमंत्री से मिले पौधरोपण के संकल्प को अंगीकार कर उन्होंने हर जन्मदिन पर पौधा लगाने का वचन सीएम योगी को दिया।

विज्ञापन


अपने जन्मदिन पर आरव अपनी बहनों अविका गुप्ता और आश्विका गुप्ता के साथ शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने गोरखनाथ मंदिर गए थे। तभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर इन बच्चों पर पड़ गई और उन्होंने उन्हें अपने पास बुला लिया और बात करने लगे। बातचीत में सीएम योगी को जैसे ही यह पता चला कि आज आरव का जन्मदिन है, उन्होंने चॉकलेट और आशीर्वाद देकर आरव को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरव से कहा कि आज एक पौधा जरूर लगाना। इस पर आरव ने न केवल आज बल्कि हर जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस दौरान आरव की बहनों अविका और आश्विका ने भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने का वचन दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों बहनों को भी चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed