Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will wash the feet of the mother power tomorrow Vijayadashami procession will be taken out on October

Gorakhpur: कल मातृशक्ति के पांव पखारेंगे सीएम योगी, दो अक्तूबर को निकाली जाएगी विजयदशमी शोभायात्रा

Tue, 30 Sep 2025 09:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 09:49 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र की महानवमी यानी एक अक्तूबर को 11 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन का अनुष्ठान करेंगे। इस अवसर पर वह मातृशक्ति के पांव पखारकर नारी सम्मान की सनातन आस्था का संदेश देंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will wash the feet of the mother power tomorrow Vijayadashami procession will be taken out on October
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र की महानवमी यानी एक अक्तूबर को 11 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन का अनुष्ठान करेंगे। इस अवसर पर वह मातृशक्ति के पांव पखारकर नारी सम्मान की सनातन आस्था का संदेश देंगे।

विज्ञापन


महानवमी के अगले दिन दो अक्तूबर को गोरक्षपीठ में विजयदशमी पर्व पर नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार दिनभर अनुष्ठान का क्रम जारी रहेगा और शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शारदीय नवरात्र पर गोरक्षपीठ में शक्ति उपासना विशिष्ट होती है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को विजयदशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रातः 9:20 बजे से गुरु गोरखनाथजी का विशिष्ट पूजन कर करेंगे । श्रीनाथ जी के पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित समस्त देव विग्रहों का पूजन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा किया जाएगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। शाम चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठाधीश्वर, गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लेकर अपने रथ पर सवार होंगे। तुरही, नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां पहुंचकर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से जुड़े मानसरोवर मंदिर पर देवाधिदेव महादेव व अन्य देव विग्रहों की पूजा-अर्चना, अभिषेक करेंगे। इसके बाद उनकी शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां चल रही रामलीला में वह प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमानजी का पूजन कर आरती भी उतारी जाएगी। रामलीला मैदान से शोभायात्रा पुनः गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगी और सायंकाल सात बजे से दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने परिसर में पारंपरिक प्रसाद का वितरण का होगा। इस भोज में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल होते हैं।

विजयदशमी को होगा पात्र पूजा कार्यक्रम
नाथपंथ की परम्परा के अनुसार हर वर्ष विजयदशमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पीठाधीश्वर की उपस्थिति में पात्र पूजा का कार्यक्रम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed