{"_id":"633abc2e3ca31945bf7275fe","slug":"cm-yogi-will-visit-gorakhpur-zoo-and-send-white-tigress-to-enclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चिड़ियाघर का CM योगी करेंगे भ्रमण, सफेद बाघिन को बाड़े में भेज तेंदुए के बच्चों का करेंगे नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चिड़ियाघर का CM योगी करेंगे भ्रमण, सफेद बाघिन को बाड़े में भेज तेंदुए के बच्चों का करेंगे नामकरण
Mon, 03 Oct 2022 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:11 PM IST
सार
सीएम योगी 18 मार्च को गोरखपुर चिड़ियाघर आए थे। तब उन्होंने हर और गौरी नाम के दो गैंडों को केला खिलाया था। सीएम ने दोनों गैंडों को प्यार से उनका नाम लेकर बुलाया तो वे बाड़े में उनके पास आ गए थे।
विज्ञापन
व्हाइट टाइगर को बाड़े में छोड़ेंगे सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विविध कार्यक्रमों के बीच मनाए जा रहे वन्य जीव सप्ताह के तहत बुधवार का दिन गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए बेहद खास होगा। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस चिड़ियाघर में ढाई माह पूर्व लाई गई सफेद बाघिन (व्हाइट टाइगर) गीता को क्रॉल से मुख्य बाड़े में प्रवेश कराने के साथ तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा व्हाइट टाइगर को मुख्य बाड़े में प्रवेश कराए जाने के साथ ही पर्यटक अब इसका दीदार भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2021 को गोरखपुर चिड़ियाघर का लोकार्पण किया था। 20 जून की रात गीता नाम की सफेद बाघिन को लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया। इस व्हाइट टाइगर को अनुकूलन के लिए पहले क्वारंटीन किया गया और फिर क्रॉल में रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंच व्हाइट टाइगर को क्रॉल से मुख्य बाड़े में रिलीज कर पर्यटकों को नई सौगात देंगे।
चिड़ियाघर में आगमन पर सीएम योगी तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी करेंगे। तेंदुए के बच्चे चिड़ियाघर के अस्पताल में रखे गए हैं। इसके साथ ही चिड़ियाघर प्रशासन की तैयारी कानपुर चिड़ियाघर से लाए जा रहे दो हिमालयन ब्लैक बीयर (भालू) को भी मुख्यमंत्री के हाथों बाड़े में रिलीज कराने की है।
विज्ञापन
इसके पहले सीएम योगी 18 मार्च को गोरखपुर चिड़ियाघर आए थे। तब उन्होंने हर और गौरी नाम के दो गैंडों को केला खिलाया था। सीएम ने दोनों गैंडों को प्यार से उनका नाम लेकर बुलाया तो वे बाड़े में उनके पास आ गए थे।
इसे भी पढ़ें: टूरिस्ट बस संचालन के लिए मिल रही है सिर्फ तारीख, नवरात्रि के पहले दिन से ही होना था संचालन