फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will perform Kanya Pujan on Sunday on Navami

UP : महागौरी की पूजा कर सीएम योगी ने किया हवन... की लोकमंगल की प्रार्थना, आज करेंगे कन्या पूजन

Sun, 06 Apr 2025 01:34 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:34 AM IST
सार

आज सुबह मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद मुख्यमंत्री देवी स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे और उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will perform Kanya Pujan on Sunday on Navami
महागौरी की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया हवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात्रि गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की।

विज्ञापन


कल रविवार सुबह नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद मुख्यमंत्री देवी स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे और उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे। कन्या पूजन के साथ सीएम बटुक भैरव पूजन भी करेंगे। 
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। शनिवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रात में मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महाष्टमी की आराधना पूर्ण हुई। आनुष्ठानिक कार्य गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ समेत कई साधु-संत उपस्थित रहे।


नशा के खिलाफ जागरूकता वाहनों को रवाना करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर से नशा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये जागरूकता वाहन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed