फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will lay the foundation stone of Veterinary College in Gorakhpur

Gorakhpur News: सीएम योगी रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला, देंगे 49 विकास परियोजनाओं की सौगात

Wed, 28 Feb 2024 07:58 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 07:58 PM IST
सार

सीएम योगी बृहस्पतिवार को गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला के साथ जिले में 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will lay the foundation stone of Veterinary College in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन मार्च को गोरखपुर के ताल नदोर में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसे भविष्य में विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके एक दिन पहले दो मार्च को सीएम योगी महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर में बनने वाला पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से संबद्ध होगा। इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों को भी काफी फायदा होगा। इस महाविद्यालय को क्रमवार तीन चरणों में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदोर में 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। पहले चरण के निर्माण पर 228 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। महाविद्यालय परिसर को 'नेट जीरो एनर्जी' की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी। ताल नदोर में मुख्यमंत्री तीन मार्च को दोपहर बाद महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

इसके एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


इनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 53 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलेक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed