{"_id":"6adfc64d5fe3e05af007349f","slug":"cm-yogi-will-inaugurate-the-goddhoiya-nala-project-on-november-1st-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1499344-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक नवंबर को गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक नवंबर को गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर को 495 करोड़ रुपये की लागत वाली गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से गोरखपुर महानगर के 17 वार्डों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। इसमें 9.25 किलोमीटर लंबा नाला, 17.5 किलोमीटर सीवर लाइन और एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। यह परियोजना जलजनित बीमारियों पर अंकुश लगाने और भूगर्भ जल की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगी।
कार्यदायी संस्था जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के अनुसार 495.24 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 7.75 किमी की लंबाई में पक्का नाला निर्माण, 1.50 किमी कच्चा नाला, 38 एमएलडी का एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 61 एमएलडी का एक मेन पंपिंग स्टेशन, 14 ब्रिज/कल्वर्ट का निर्माण कराया गया है। साथ ही 17.50 किमी इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन भी बिछाई गई है। गोड़धोइया नाला के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण भी होगा। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। सड़क निर्माण पर करीब 68 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस परियोजना के अस्तित्व में आने से गोड़धोइया नाला अतिक्रमणमुक्त हुआ है। गंदे सीवेज जल के शोधन के कारण जलजनित बीमारियों से भी निजात मिलेगी तथा जनमानस के नगरीय जीवन में भी सुधार हो रहा है। सीवेज जल के सीवर लाइन के माध्यम से सीधे एसटीपी पर शोधित होने से भूगर्भ जल की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
-
इन वार्डों को मिलेगी जल भराव से राहत
बाबा राघव दास नगर, चरगांवा, अशोक नगर, शिवपुर, तुलसीराम पश्चिमी, शहीद शिव सिंह छेत्री नगर, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर, हरसेवकपुर, विश्वकर्मापुरम बौलिया, शालिग्राम नगर, लोहियानगर, कृष्णानगर, शाहपुर, मैत्रीपुरम, शक्तिनगर, रामजानकी नगर तथा विष्णुपुरम।
-
गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट के फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे सीएम
495 करोड़ रुपये वाली गोड़धोइया नाला परियोजना के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रोजेक्ट के फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। फेज-2 के तहत 93.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में, नाला का जो 1.5 किमी हिस्सा कच्चा है, उसे पक्का (आरसीसी निर्माण) कराया जाएगा। भविष्य में रेलवे की तरफ से अपनी कालोनियों के लिए बाउंड्रीवाल बनाने की संभावना जताई जा रही। फेज-2 के तहत 120 स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ लैंड स्केपिंग का कार्य भी कराया जाएगा। दूसरे चरण के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।