फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will inaugurate PepsiCo plant in Gorakhpur today

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री आज करेंगे पेप्सिको प्लांट का उद्घाटन, 1100 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

Sat, 08 Apr 2023 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 10:10 AM IST
सार

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोरखपुर उद्योग जगत के नक्शे पर चमकने को तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। गीडा के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
CM yogi will inaugurate PepsiCo plant in Gorakhpur today
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स) का बड़े प्लांट लगने से रोजगार के साथ ही छोटी आपूर्तिकर्ता कंपनियों, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का विस्तार होगा। कंपनी गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाएगी।

विज्ञापन


पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज ने गीडा में करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया है। इस निवेश के धरातल पर आने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा। गीडा की तरफ से औद्योगिक गलियारे में इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


मेसर्स वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि कंपनी के देश में कुल 36 प्लांट हैं। गोरखपुर में लग रहा प्लांट यूपी में सातवां होगा। गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ बनेगी आइसक्रीम

प्लांट में पेप्सिको के मल्टीनेशनल ब्रांड वाले उत्पाद बनेंगे। यहां कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, पेप्सी, माउंटेन ड्यू, फ्रूट पल्प बेस्ड ड्रिंक्स, मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट्स, बेवरेज बेस्ड सीरप का उत्पादन होगा। साथ ही क्रीम बेल्स ब्रांड से कई वैरायटी की आइसक्रीम भी बनेगी।

दूध आपूर्ति से पशुपालक होंगे मजबूत
आइसक्रीम व दुग्ध आधारित उत्पाद के लिए प्लांट को प्रतिदिन एक लाख लीटर दूध की जरूरत हाेगी। इसकी आपूर्ति के लिए स्थानीय पशुपालकों को प्राथमिकता मिलेगी। अनुमान है कि दूध आपूर्ति से जुड़कर करीब दस हजार ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में ही मिलेगा शिक्षा-रोजगार, नहीं जाना पड़ेगा बेंगलुरू और एनसीआर

निवेशकों को प्रोत्साहित कर रहे सीएम
प्रदेश में निवेशकों को प्रोत्साहित करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यक्तिगत दिलचस्पी रहती है। वह 12 मार्च को गोरखपुर में मेसर्स अंकुर उद्योग के 550 करोड़ रुपये के सरिया प्लांट का उद्घाटन करने आए थे। इसके अलावा गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के स्थापना दिवस पर उन्होंने 133 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।

उद्योग जगत के नक्शे पर चमकने को तैयार गोरखपुर
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोरखपुर उद्योग जगत के नक्शे पर चमकने को तैयार है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। गीडा के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed