फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give development projects worth more than 280 crores in two days

CM Yogi Visit: दो दिनों में 280 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 14 May 2022 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 May 2022 09:49 AM IST
सार

सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार गोरखपुर आएंगे, महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 144 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। रविवार को गीडा में 143 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, निवेशकों को भूमि आवंटन का पत्र भी सौंपेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will give development projects worth more than 280 crores in two days
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय (14-16 मई) दौरे पर शनिवार को शहर पहुंचेंगे। वह दो दिनों में ही जिले को 280 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।  

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर गोरखपुर आएंगे। दोपहर 3:30 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में 144 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। जनसभा भी होगी। मुख्यमंत्री 33.16 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


111.33 करोड़ रुपये की लागत वाली आवास विकास परिषद, बाढ़ खंड और लोक निर्माण विभाग की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।  शिलान्यास वाली परियोजनाओं में ज्यादातर बाढ़ बचाव के उपायों से जुड़ी हैं। गोला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (लागत 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये) और राजकीय आईटीआई चरगांवा में ऑडिटोरियम (लागत 4 करोड़ 52 लाख रुपये) के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। इसी तरह रविवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री गीडा में आयोजित कार्यक्रम में 143 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गारमेंट क्लस्टर के उद्यमियों को भी मिलेगा आवंटन पत्र
गीडा के भीटी रावत सेक्टर 26 में 25 एकड़ भूमि पर 101 भूखंड का गारमेंट क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इसमें 56 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि गारमेंट क्लस्टर के पांच उद्यमियों को भी मुख्यमंत्री मंच पर बुलाएंगे और भूमि आवंटन का पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री गीडा के अलग-अलग सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 67.86 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व 75.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

आज कुशीनगर भी जाएंगे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को नेपाल के लुंबिनी जाएंगे। वह कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे, फिर हेलिकॉप्टर से जाएंगे। कुशीनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को कुशीनगर जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों व सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लेंगे। रामाभार स्तूप के बगल में बने हेलीपैड से लेकर भगवान बुद्ध के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पूरी व्यवस्था को देखेंगे। डीएम एवं पुलिस अधीक्षक के साथ तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद सीएम योगी म्यांमार बुद्ध विहार भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते एबी ज्ञानेश्वर से मुलाकात करने जाएंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कुशीनगर से गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में विश्राम करने के बाद अपराह्न 3: 30 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में जाएंगे। शनिवार रात गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन लगाएंगे, फिर सुबह 10:30 बजे गीडा के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री कुशीनगर जाएंगे, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

 

गोरखपुर के डॉ. आरए अग्रवाल करेंगे 10 करोड़ का निवेश
आदित्य मोटर प्राइवेट लिमिटेड व बुद्धा मेडिकल ट्रस्ट को 5-5 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र भी मुख्यमंत्री देंगे। गोरखपुर के डॉ. आरए अग्रवाल गीडा में मेडिकल से जुड़ा उद्यम लगाने जा रहे हैं। इसके लिए वह 10 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

छह निवेशकों को देंगे भूमि का आवंटन पत्र, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
गीडा में कार्यक्रम के दौरान ही रविवार को मुख्यमंत्री छह नए निवेशकों को 45.5 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र भी सौंपेंगे। गीडा प्रशासन के मुताबिक, निवेश से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ेगा।
कंपनी  निवेशक का नाम आवंटित क्षेत्रफल प्रस्तावित निवेश संभावित रोजगार
मे. केयान डिस्टिलरी विनय कुमार सिंह 20 एकड़ 702 करोड़ 1000
तत्वा प्रा. लिमिटेड सुशीला देवी 5.5 एकड़ 50 करोड़  100
क्वार्ट्ज ओपलवेयर रविंद्र अग्रवाल 5 एकड़ 50 करोड़  410
आदित्य मोटर्स राजू कुमार जायसवाल 5 एकड़ 20 करोड़  100
बुद्धा मेडिकल ट्रस्ट  डॉ. आरए अग्रवाल 5 एकड़ 10 करोड़  50
सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट अनुज अग्रवाल   5 एकड़ 118 करोड़  1000




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed