फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi reached Gida of Gorakhpur, worshiped SD International land

Cm Yogi visit: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, विकसित भारत के लिए यूपी का विकास जरूरी

Thu, 22 Feb 2024 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Feb 2024 03:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा के कालेसर जीरो प्वाइंट पर 1040 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम योगी के हाथों ही हुई गीडा की कालेसर आवासीय परियोजना की भी लांचिंग।

विज्ञापन
CM Yogi reached Gida of Gorakhpur, worshiped SD International land
भूमि पूजना करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है। विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए गोरखपुर को विकसित करना होगा। विकसित देश, प्रदेश और जनपद के इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए औद्योगिक निवेश भी आवश्यक है। 

विज्ञापन


सीएम योगी गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र को 1040 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं की सौगात देने के बाद गीडा के सेक्टर 13 में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

CM Yogi reached Gida of Gorakhpur, worshiped SD International land
गीडा के कालेसर में उद्यमियों के साथ सीएम योगी व सांसद - फोटो : अमर उजाला

120 एकड़ में आवासीय परियोजना भी लॉन्च की। आवासीय योजना में छोटे, मध्यम और बड़े आकार के भूखंड होंगे। कालेसर में व्यावसायिक एवं आवासीय परियोजना कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतर है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है। कालेसर में ही एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने की भी योजना है।

एसडी इंटरनेशनल की करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश वाली यूनिट (प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट एवं फूड पैकेजिंग कंटेनर यूनिट) का शिलान्यास और गीडा की 90 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 अन्य  विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी सीएम योगी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed