फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will gift development works worth 4326 crores to Gorakhpur division in two days

UP: दो दिन में गोरखपुर मंडल को 4326 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, इन विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Sat, 08 Apr 2023 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 10:17 AM IST
सार

रविवार को मुख्यमंत्री योगी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) मैदान पर आयोजित समारोह में 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तो 711.81 करोड़ रुपये के 202 विकास कार्यों का शिलान्यास भी उनके हाथों संपन्न होगा।

विज्ञापन
CM Yogi will gift development works worth 4326 crores to Gorakhpur division in two days
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंडल के तीन जिलों का दौरा कर 4326 करोड़ रुपये से अधिक के 1540 विकास कार्यों की सौगात देंगे। शनिवार को वह गोरखपुर और देवरिया में होंगे, तो रविवार को गोरखपुर और महराजगंज में। गोरखपुर में शनिवार को सीएम 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे तो अगले दिन रविवार को 1045.66 करोड़ रुपये के 258 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को देवरिया पहुंचकर 479.77 करोड़ रुपये के 223 विकास कार्यों तथा रविवार को महराजगंज में 2790.57 करोड़ रुपये के 1058 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पिछले दौरे (29 मार्च) को मुख्यमंत्री, कुशीनगर को 451 करोड़ रुपये के 106 विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री सहजनवां के भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज परिसर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सीएम योगी, गीडा क्षेत्र में पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेस द्वारा स्थापित किए जाने वाले प्लांट के लिए भूमि पूजन करेंगे। पेप्सिको की फ्रेंचाइजी की तरफ से इस प्लांट के लिए 1071 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया के बरहज स्थित ग्राम बहोर धनवती पहुंचेंगे। यहां वह स्वर्गीय मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में 198.38 करोड़ रुपये के 101 विकास कार्यों का लोकार्पण व 281.39 करोड़ रुपये के 122 कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मुख्यमंत्री आज करेंगे पेप्सिको प्लांट का उद्घाटन, 1100 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

रविवार को मुख्यमंत्री योगी हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) मैदान पर आयोजित समारोह में 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे तो 711.81 करोड़ रुपये के 202 विकास कार्यों का शिलान्यास भी उनके हाथों संपन्न होगा। वहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस समारोह के बाद वह, मानीराम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) गोरखपुर शाखा का उद्घाटन करेंगे।

रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री महराजगंज पहुंचेंगे। जीएसवीएस इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर 474.42 करोड़ रुपये के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण व 2316.53 करोड़ रुपये के 914 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन कुल कार्यों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही सर्वाधिक संख्या (700 से अधिक) जल जीवन मिशन के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की परियोजनाओं की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed