{"_id":"6291e682327cf51da815f4c0","slug":"cm-yogi-will-come-to-gorakhpur-tomorrow-on-a-two-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की जांचेंगे तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की जांचेंगे तैयारियां
Sat, 28 May 2022 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 May 2022 02:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री संत कबीर की समाधि स्थली, मगहर भी जाएंगे। राष्ट्रपति को पांच जून को मगहर भी जाना है। शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल नहीं आया था, लेकिन गोरखनाथ मंदिर व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 29 मई को गोरखपुर आएंगे। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन व उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेंगे। राष्ट्रपति चार जून को गोरखपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे, फिर सोमवार को जनता दरबार लगाएंगे।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को मुख्यमंत्री संत कबीर की समाधि स्थली, मगहर भी जाएंगे। राष्ट्रपति को पांच जून को मगहर भी जाना है। शुक्रवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल नहीं आया था, लेकिन गोरखनाथ मंदिर व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन