{"_id":"61211bd78ebc3e7a025764d9","slug":"cm-yogi-will-come-to-gorakhpur-today-on-a-two-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM yogi Visit: सीएम योगी का दो दिवसीय दौरे हुआ रद्द, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करने वाले थे हवाई सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM yogi Visit: सीएम योगी का दो दिवसीय दौरे हुआ रद्द, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करने वाले थे हवाई सर्वेक्षण
Sun, 22 Aug 2021 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:01 PM IST
सार
गोला और सहजनवां में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न भी वितरित करने वाले थे मुख्यमंत्री, 28 को राष्ट्रपति के आगमन की तैयार ने पकड़ा जोर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय गोरखपुर का दौरा रद्द हो गया है। यहां आने से पर सीएम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने वाले थे। इस दौरान वह गोला और सहजनवां में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न वितरित करने वाले थे।
विज्ञापन
साथ ही सीएम योगी 28 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे की तैयारियों जांचने वाले थे। राष्ट्रपति यहां भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मानीराम स्थित सोनबरसा में बने गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति गोरखनाथ मंदिर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गोरखपुर जिले के तकरीबन 78 ग्राम जिले की नदियों के बढ़ते जल स्तर की वजह से बाढ़ से प्रभावित हैं।