{"_id":"625a428fba06ea42fd070020","slug":"cm-yogi-will-come-to-gorakhpur-on-two-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Sat, 16 Apr 2022 09:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:44 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी अमर उजाला-गैलेंट आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्माणाधीन सैनिक स्कूल, गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर आएंगे। सीएम निर्माणाधीन सैनिक स्कूल और गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम को आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में अमर उजाला-गैलेंट आयुर्वेद-ज्योतिष महासमागम-2022 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन के संबंध में शुक्रवार देर शाम तक कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताड़ा और नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के आला अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के शनिवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सैनिक स्कूल और गोड़धोइया नाले का निरीक्षण करने के बाद सीएम शाम को अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार सुबह मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह करीब 10.30 बजे मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में शुक्रवार को सभी विभागों में तैयारियां होती रहीं। विकास परियोजनाओं की प्रगति की बुकलेट तैयार करने के साथ अधिकारी और कर्मचारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।