फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will come on a two-day visit today, will gift 19 health ATMs

Gorakhpur News: आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम योगी, 19 हेल्थ एटीएम की देंगे सौगात

Sun, 31 Dec 2023 08:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Sun, 31 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को होने वाला था लेकिन किन्हीं कारणों से टल गया था।
 

विज्ञापन
CM Yogi will come on a two-day visit today, will gift 19 health ATMs
सीएम योगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे गोरखपुर आने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रविवार को होगा। रविवार को अपराह्न तीन बजे वे हेल्थ एटीएम के शुभारंभ समारोह के अवसर पर 19 नए हेल्थ एटीएम का उपहार देंगे। हेल्थ एटीएम से करीब पांच दर्जन जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ये हेल्थ एटीएम सांसद रवि किशन शुक्ल के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी। साथ ही इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह व सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे। शेष को रेडक्रॉस सोसाइटी के लोग उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed