वीडियो: गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, महाशिरात्रि पर किया रूद्राभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भगवान भोले शंकर की आराधना कर लोककल्याण कामना की है। मुख्यमंत्री ने पहले भरोहिया के पीतेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया, फिर गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आने का आधिकारिक कार्यक्रम बृहस्पतिवार को ही बन सका। वह लखनऊ से सीधे भरोहिया स्थित पीतेश्वरनाथ मंदिर गए और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही भगवान शिव व मां पार्वती की आराधना करके गोरखनाथ मंदिर आ गए। पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन, फिर शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाया।
ॐ नम: शिवाय pic.twitter.com/HgCCWhQ3X9— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 11, 2021
दुर्गा शक्ति पीठ पर हुआ रुद्राभिषेक
गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरखनाथ मंदिर स्थित आवास के प्रथम तल पर स्थापित दुर्गा शक्ति पीठ पर रुद्राभिषेक किया। मंदिर के पुरोहित व संस्कृत विद्यालय के आचार्य एवं 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने रुद्राभिषेक कराया। एक घंटे से अधिक समय तक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक हुआ।
गोरक्षपीठाधीश्वर ने मंगल आरती के साथ संपूर्ण मानव समाज के कल्याण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ, मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित मंदिर के अन्य लोग मौजूद थे।
मुख्यमंत्री का स्वागत कर जताया आभार
मुख्यमंत्री के भरोहिया स्थित पीतेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने की सूचना पर स्थानीय लोग भी आ गए। वहां कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। साथ ही विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए आभार जताया। इस दौरान अमित सिंह मोनू, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, पिंटू सिंह, डॉ. दीपक सिंह, जगदंबा अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह, निखिल सिंह, महेंद्र वर्मा, बिंद्रासन चौधरी, कमलेश वर्मा, दिलीप कन्नौजिया, लालजी विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, संतोष तिवारी, भानु तिवारी मौजूद रहे।
योगी ने बच्चे को दिया आशीर्वाद
जलाभिषेक के बाद गुरु गोरक्षनाथ विद्यालय पहुंचे सीएम ने अमित सिंह मोनू के पुत्र विश्वजीत सिंह कान्हा को आशीर्वाद दिया और पुचकारा। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बाल्यावस्था से ही उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे अच्छे समाज का निर्माण निश्चित करेंगे।