फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra

Gorakhpur: भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए CM योगी, बोले- पीएम मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर

Sat, 06 Jan 2024 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jan 2024 04:00 PM IST
सार

सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

विज्ञापन
CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। उनके नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत में आज वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, रेलवे, एयरपोर्ट का निर्माण हों रहा है। एम्स और फर्टिलाइजर के कारखाने बन रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक गांव को सड़क, पेयजल आदि की योजनाओं जोड़ने का कार्य हो रहा है।

विज्ञापन


सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर के संझाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 6.47 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी तो  लोंगो को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए भटकना पड़ता था। पर, जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी तब उन्होंने देश के 140 करोड़ लोगों को परिवार की तरह समझकर प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किया। उसी के परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

बिना भेदभाव सभी को मिल रहा योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना भेदभाव सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले जहां गरीबों के राशन पर डकैती और भ्रष्टाचार का बोलबाला होता था, गरीब को राशन नहीं मिलता था,  वहीं आज देश मे 80 करोड़ तथा यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

पहले गरीब स्वास्थ्य सुविधा के आभाव में दम तोड़ देता था। जबकि आज देश में 50 करोड़ व यूपी में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है। पहले गरीबों के पास आवास नहीं थे, वे झोपड़ी में जैसे तैसे गुजर बसर करते थे जबकि आज देश में 4 करोड़ व प्रदेश में 55 लाख गरीब परिवारों को आवास का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों के पास शौचालय नहीं था तथा खुले में शौच से नारी गरिमा को हानि होती थी। आज देश में 12 करोड़ व यूपी में 3 करोड़ गरीबों के शौचालय बनवाएं गये। पहले गरीब के घर में भोजन के लिए न ईधन, न गैस सिलेंडर, न केरोसिन, न कोयला की व्यवस्था थी। आज देश में 10 करोड़ व यूपी  में 1.75 करोड़ गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने होली व दीपावली में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडरदेने का कार्य भी शुरू किया है। ये सब कार्य गरीबों की खुशहाली के लिए हो रहे हैं। नौजवानों को रोजगार प्राप्त हो सके, इसके लिए कार्य हो रहे हैं।। गांव में लोगों को मकान का मालिकाना अधिकार देने के लिए स्वामित्व योजना, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित है।

 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

2047 में विकास की प्रक्रिया से पूरी तरह संतृप्त होगा भारत
सीएम योगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों के जीवन में परिवर्तन का कारक बन रही हैं। इस तरह के परिणाम के साथ हम एक संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे तो वर्ष 2047 में भारत जब अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मनाएगा तो हम एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत को देख पायेंगे। जिस भारत में गरीबी, अशिक्षा, अव्यवस्था, असुरक्षा नहीं होगी बल्कि उसमें दुनिया को नेतृत्व देने का सामर्थ्य होगा।

हर नागरिक के चेहरे पर खुशहाली होगी, विकास की प्रक्रिया पूरी संतृप्त होगी। एक ऐसा भारत होगा जिस पर हर भारतीय गौरव की अनुभूति करेगा और दुनिया उसका अनुसरण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्ही संकल्पों को ध्यान में रखकर पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का 15 नवंबर 2023 को शुभारंभ किया।

 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

सबको लाभ देने के संकल्प को पूरा करने आई है मोदी की गारंटी वैन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लाभार्थी को योजना का लाभ मिला है उन्हें भी हर हाल में इससे लाभान्वित किया जाएगा। यदि हम इन योजनाओं में सौ प्रतिशत संतृप्त की प्राप्ति के दिशा में कार्य करेंगे तो जनता का आशीर्वाद सदा प्राप्त होगा और लोगों की विकास की गति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी वैन इस संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु आई है। इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार में संझाई और आसपास के विकास के साथ गोरखपुर में हुए कल्पनातीत विकास का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि पहले गोरखपुर के लोंग कल्पना नहीं कर सकते थे कि यहां फर्टिलाइजर, फोरलेन सड़क, एम्स आदि भी होगा। पर इस डबल इंजन की सरकार ने इन सपनों को साकार किया है। साथ ही आने वालें संकल्पों को भी मूर्त रूप देने को प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी लोगों को आगामी खिचड़ी मेले और प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं भी दीं।

 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी और सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

पिछली सरकारों में जिन लोगों को नकारा गया, मोदी-योगी ने ली उनकी सुध : रविकिशन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पिछली सरकारों में जिन लोगों को नकारा गया, उन गरीबों, शोषितों और वंचितों की सुध पीएम मोदी और सीएम योगी ने ली। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

लाभार्थियों के अनुभव सुन बोले सीएम, यही है मोदी की गारंटी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रेनू चौहान, पीएम स्वनिधि के दिनेश पांडेय, आयुष्मान योजना के अनिल चंद व उज्ज्वला योजना की लाभार्थी शीला देवी ने अपने अनुभव सुनाते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं हुई, किसी ने रुपया तो नहीं मांगा। सबने कहा, नहीं। उनके अनुभव सुनकर सीएम ने कहा कि यही पीएम मोदी जी की गारंटी है कि सबको निष्पक्ष रूप से लाभ मिले।

रेनू चौहान ने कहा कि पहले वह कच्चे मकान में रहती थीं, अब पक्का मकान बन गया। दिनेश पांडेय ने बताया कि वह पीएम स्वनिधि को दो किस्त लेकर साइकिल और बाइक रिपेयरिंग की दुकान का विस्तार कर चुके हैं। अनिल चंद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड होने से उनका दो लाख रुपये खर्च वाला ऑपरेशन हो गया।

 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

ढाई साल के बच्चे के ऑपरेशन में देंगे आर्थिक मदद
संवाद के दौरान उज्जवला योजना की लाभार्थी शीला देवी ने इससे हुए फायदे के साथ सीएम योगी से एक दूसरी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि उनके ढाई साल के नाती के दिल में छेद है। उन्होंने पूछा कि क्या बच्चे की मां के आयुष्मान कार्ड से बच्चे भी इलाज हो पाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हो पाएगा तो सरकार इलाज के लिए भरपूर आर्थिक मदद देगी। चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया और शीला देवी को जनता दर्शन में आकर मिलने को कहा।
 

CM Yogi took part in Developed India Sankalp Yatra
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कंबल वितरित किया सीएम ने
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना, पीएम स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व कंबल वितरित किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सबको विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकनतथा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed