फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi took a dig at Ravi Kishan, saying fish was available in Mahesara earlier.

UP: सीएम ने मछली वाले बयान पर ली सांसद की चुटकी, बोले- 'महेसरा में रवि किशन की पसंद की चीज मिलती थी'

Wed, 06 May 2026 12:25 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 06 May 2026 12:25 PM IST
सार

सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रविकिशन की पसंद की चीज (मछली) यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब मछली खाओ। इसी दौरान रविकिशन बोल पड़े-पंडित आदमी हूं, मैं मछली नहीं खाता।

विज्ञापन
CM Yogi took a dig at Ravi Kishan, saying fish was available in Mahesara earlier.
MP रवि किशन सम्बोधित कर तब CM योगी आदित्यनाथ हंस पड़े साथ में मेयर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव भी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में महेसरा में मछली मंडी के बहाने सांसद रविकिशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महेसरा में पहले जाम लगता था क्योंकि रविकिशन की पसंद की चीज (मछली) यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब मछली खाओ।

विज्ञापन


इसी दौरान रविकिशन बोल पड़े-पंडित आदमी हूं, मैं मछली नहीं खाता। तब सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैं जाम में फंस गया तब मुझे लगा कि इनके यहां आज बना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कॉलेज जाने के लिए ओवरब्रिज बन गया है। बरगदवां से नकहा होते हुए मोहद्दीपुर तक फोरलेन सड़क बन गई है। इन विकास कार्यों को पहले सोचा तक नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि महेसरा में मुख्य मार्ग के फोरलेन बन जाने से अब यहां जाम नहीं लगता और लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महेसरा से लखनऊ जाने के लिए जल्द ही माधोपुर, हार्बर्ट बांध होते हुए राजघाट तक के लिए फोरलेन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसका निर्माण जारी है और बन जाने पर महेसरा से राजघाट जाने में महज पांच मिनट लगेंगे। पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए आठ से नौ घंटे लगते थे जबकि आज यह अधूरी तीन से साढ़े घंटे में पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

इसी तरह वाराणसी जाने में लगने वाला समय भी घटकर ढाई घंटे हो गया है। सीएम योगी ने बताया कि जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक बन रहे फोरलेन बाईपास से महेसरा से होकर कुशीनगर जाने में सिर्फ आधे घंटे लगेंगे लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी, स्थानीय पार्षद संतोष चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed