{"_id":"6ae50c06f4d89c828d0d30de","slug":"cm-yogi-to-present-88-development-projects-worth-rs-1663-crore-as-a-diwali-gift-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1503081-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भोपा बाजार ओवरब्रिज और गोड़धोइया नाले का कल लोकार्पण करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भोपा बाजार ओवरब्रिज और गोड़धोइया नाले का कल लोकार्पण करेंगे सीएम
विज्ञापन
- 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का दीपावली उपहार देंगे सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले को 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का दीपावली उपहार देंगे। इनमें शहर की यातायात व्यवस्था, जलनिकासी और सीवर प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री चौरीचौरा के भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही शहर को जलभराव से राहत दिलाने वाली गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। परियोजना के दूसरे चरण, नाले के समानांतर सड़क और गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 का शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगा। यहां वह 287.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज है। गोरखपुर-भटनी रेलखंड के समपार संख्या 147बी पर 59.44 करोड़ रुपये की लागत से करीब 650 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया गया है। रेलवे फाटक बंद होने के कारण यहां लोगों को लंबे समय तक जाम से जूझना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने से चौरीचौरा कस्बे के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
ओवरब्रिज के स्तंभों और दीवारों पर चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना को भित्तिचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। चार फरवरी 1922 को हुए चौरीचौरा प्रतिकार में योगदान देने वाले बलिदानियों के चित्र और उनके संघर्ष की गाथा उकेरी गई है।
विज्ञापन
जलभराव और सीवर प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। इसके तहत 9.25 किलोमीटर लंबे नाले में 7.75 किलोमीटर पक्के नाले का निर्माण कराया गया है। साथ ही 17.50 किलोमीटर इंटरसेप्टिग सीवर लाइन, 38 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), 61 एमएलडी क्षमता का मुख्य पंपिंग स्टेशन और 14 पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना से शहर के उत्तरी हिस्से के 17 वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने और सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से शोधन करने में मदद मिलेगी। एसटीपी में शोधित पानी रामगढ़ताल में प्रवाहित किया जा रहा है।
फेज-दो पर खर्च होंगे 92.72 करोड़
गोड़धोइया नाला परियोजना के दूसरे चरण पर 92.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें नाले के 1.50 किलोमीटर लंबे कच्चे हिस्से को पक्का किया जाएगा। एसटीपी तक पहुंचने के लिए 1.50 किलोमीटर लंबा एप्रोच मार्ग भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 120 स्ट्रीट लाइट लगाने और लैंडस्केपिंग का काम होगा।
नाले के किनारे बनेगी 7.75 किमी सड़क
गोड़धोइया नाले के समानांतर 65.93 करोड़ रुपये की लागत से 7.75 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर 3.75 मीटर चौड़ा कैरेजवे, पौधरोपण, क्रैश बैरियर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। इससे नाले के किनारे बसे इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा।
350 किमी बिछेगी सीवर लाइन
गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए-3 के तहत 721.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अमृत-2.0 के तहत स्वीकृत इस परियोजना में गोड़धोइया नाले से जुड़े 17 वार्डों में करीब 350 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 43,604 घरों को सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे और 37.50 एमएलडी व 27 एमएलडी क्षमता के दो इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री एक नवंबर को इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे।