फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to inaugurate ₹42-50 crore Flatted Factory Complex in GIDA on june 3

Gorakhpur: सीएम योगी 3 जून को करेंगे यूपी के दूसरे फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, मिलेगा रोजगार

Sun, 31 May 2026 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 31 May 2026 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 जून को गोरखपुर के गीडा में प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 80 एमएसएमई यूनिट्स लगेंगी और करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate ₹42-50 crore Flatted Factory Complex in GIDA on june 3
फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में उद्यमिता और औद्योगिक विकास को नई उड़ान मिलने जा रही है। हाल के वर्षों में बड़े औद्योगिक यूनिट्स स्थापना की श्रृंखला के बीच गीडा में एमएसएमई यूनिट्स की भी नई कतार नजर आने जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इसका जरिया बना है गीडा के सेक्टर-13 में बना फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स। यह प्रदेश का दूसरा निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स है जिसका लोकार्पण 3 जून (बुधवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम योगी, गीडा औद्योगिक क्षेत्र में एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के साथ करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने गोरखपुर के गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लग एंड प्ले मॉडल वाले इस कॉम्प्लेक्स के जरिये लघु एवं मध्यम उद्यम के विस्तार से उद्यमिता विकास और तेज होगा। गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बना फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, प्रदेश में अपनी तरह का दूसरा कॉम्प्लेक्स है। एमएसएमई विभाग की तरफ से पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स कानपुर में शुरू किया गया है। 

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक बताती हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 10860 वर्गमीटर (2.68 एकड़) क्षेत्रफल में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है।

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 इकाइयों के लिए प्रति इकाई का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 इकाईयों हेतु, प्रति यूनिट इकाई का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है। इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी।

हर तरह की सुविधा पहले से मौजूद होने से कोई भी उद्यमी आवंटन के बाद यहां आकर सीधे कार्य प्रारंभ कर सकेगा। यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा।

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ अन्य कई मूलभूत और उद्योग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रुप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे सीएम 
फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी गीडा सेक्टर-11 में गीडा की इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स वाले आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गीडा में काम करने वालों को कार्यस्थल के आसपास घर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक रूप से दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं अल्प आय वर्ग (एलआईजी) की आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया गया है।

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार सेक्टर-11 ग्राम-कालेसर में आवासीय योजना के अतंर्गत ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का निर्माण गीडा ने स्वयं के संसाधनों से कराया है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 54 लाख रुपये है, जिसमें 11 करोड़ 2 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है।

ईडब्ल्यूएस भवन का अनुमानित मूल्य 5,13,000 रुपये एवं एलआईजी भवन का अनुमानित मूल्य 10,53,000 रुपये है। तीन टॉवरों (ग्राउंड फ्लोर प्लस थ्री) के जरिये ईडब्ल्यूएस के 48 और एलआईजी के 48 भवनों का निर्माण कराया गया है।

इस आवासीय परिसर के निकट सुविधाजनक व्यवसायिक केंद्र, सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं क्रीडास्थल आदि सुविधायें उपलब्ध हैं। ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का शत प्रतिशत आवंटन गीडा में क्रियाशील यूनिट्स के श्रमिकों को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। 


71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
मु
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा की तरफ से विकसित विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 71 विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया,बिजली, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 207.96 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed