फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi says Action will be taken against contractors taking payment of 700 meters by constructing 400 meters of road

सीएम योगी ने ठेकेदारों को दी चेतावनी, बोले- 'शासन के धन पर डकैती डालने वाले बच नहीं पाएंगे'

Thu, 08 Oct 2020 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 06:54 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को जांच कराकर सभी की सूची तैयार करने को कहा
  • भुगतान करने, रिपोर्ट लगाने वाले अभियंता- अफसरों पर भी तय होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
CM yogi says Action will be taken against contractors taking payment of 700 meters by constructing 400 meters of road
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में डूडा, नगर निगम, लोनिवि समेत कुछ अन्य विभागों में सड़क निर्माण में घोटाले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अख्तियार किया है। विभागीय अभियंताओं और अफसरों से साठ- गांठ कर मौके पर हुए निर्माण से ज्यादा लंबाई की सड़क का भुगतान कर लेने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कमिश्नर जयंत नार्लिकर को ऐसे मामलों की जांच करा कर संबंधित ठेकेदारों के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं- अफसरों की सूची तैयार करने को कहा है ताकि उनपर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन


गुरुवार को विकास कार्यों के ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 400 मीटर की सड़क बनाकर 700 मीटर तक का भुगतान करा लेने वालों पर शासन-प्रशासन की नजर है। वे बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन के धन पर डकैती करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उनसे धन की वसूली होगी। कहीं भी अधूरा काम नहीं होगा। जलनिकासी के भी प्रबंध किए जाएंगे। जहां सड़कें बनेंगी वहां नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।


 

हर योजना के लिए होंगे नोडल अफसर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी काम समय से और गुणवत्तायुक्त पूरे किए जाएं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के पास शिकायत पहुंची हैं कि डूडा, नगर निगम, लोनिवि समेत कुछ अन्य विभागों में कई सड़कों का मौके पर निर्माण कम है और फाइलों में उसे ज्यादा लंबी बताकर भुगतान करा लिया गया है। इनमें ज्यादातर काम 2017 के पहले के हैं। इसके पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जब सिर्फ सरकारी फाइलों में अधिक निर्माण दिखाकर भुगतान करा लिया गया जबकि मौके पर सड़क कम है।


निर्माण कार्य समय से गुणवत्ता युक्त पूरे हों इसलिए मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को हर परियोजना के लिए एक-एक नोडल अफसर तैनात करने के साथ ही खुद भी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। नोडल अफसर संबंधित परियोजना की नियमित निगरानी करेंगे और गड़बड़ी होने पर कमिश्नर को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed