फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi said Ramgarhtal two lane ring road will give space to rowing crowd

गोरखपुर में बोले CM योगी: बदल रहा गोरखपुर...पांच साल बाद जो आएंगे वो रास्ते ढूंढते रह जाएंगे

Mon, 24 Jul 2023 11:33 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jul 2023 11:33 AM IST
सार

सीएम ने नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को कल्याण मंडपम बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से छह अलग-अलग स्थानों पर कल्याण मंडपम बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
CM yogi said Ramgarhtal two lane ring road will give space to rowing crowd
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में सांसद रवि किशन शुक्ला मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर बदल रहा है। हर जगह नयापन नजर आ रहा है। पांच साल पहले यहां आया व्यक्ति आज आकर यहां के विकास से अपना रास्ता भूल सकता है। गोरखपुर में एक तरफ एम्स है, तो दूसरी तरफ खाद कारखाने की जगमगाहट।

विज्ञापन


हर तरफ फोरलेन और चौड़ी सड़कों की कनेक्टिविटी है। पहले गंदगी और गैंगवार गोरखपुर की पहचान थी। गोरखपुर विकास के साथ पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बन रहा है। यहां फिल्मों की शूटिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि विकास से रोजगार सृजन होगा और पहचान भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने राजेंद्रनगर के भाटी विहार में रविवार की शाम विकास की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि रामगढ़ताल रिंग रोड बन जाने से आवागमन में सुगमता होने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रामगढ़ताल टू लेन रिंग रोड के बन जाने से सर्किट हाउस-पैडलेगंज रोड से नौकायन पर जो भीड़ जुटती है। उसे चहुंओर स्थान मिल जाएगा। पर्यटक ताल के चारों ओर तरफ की सुंदरता देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया रोडवेज संविदा कर्मी, कई हिस्सों में बंट गया शव

नगर निगम व जीडीए बनवाए कल्याण मंडपम

सीएम योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में लोग सड़क पर टेंट लगाकर शादी विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इससे काफी असुविधा होती है। गरीबों के पास इतना पैसा नहीं होता है कि वे मैरिज हाल या होटल में जा सकें। इसलिए शहरों में ऐसे में हाल बनाए जाने चाहिए जिसमें सारी सुविधाएं हों, जो बेहद ही कम दाम पर गरीबों को मुहैया हो सके।

सीएम ने नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को कल्याण मंडपम बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से छह अलग-अलग स्थानों पर कल्याण मंडपम बनाए जाएंगे। यहां शादी और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए हाल, रूम, गेस्ट रूम, पार्किंग, ढाई-तीन सौ लोगों की क्षमता का लॉन आदि सभी जरूरी सुविधाएं होंगी।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी टीम की जांच में नहीं मिला कोई सामान, अब बनाएंगे नई रणनीति

कायाकल्प के बाद कांवेंट को फेल करेंगे बेसिक स्कूल

सीएम ने जीडीए की ओर से 63 बेसिक प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि जर्जर से हो चुके इन स्कूलों में भवन, फ्लोरिंग, फर्नीचर, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कायाकल्प के बाद ये सभी स्कूल कान्वेंट को फेल करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में वह अपनी एमएलसी निधि विद्यालयों में फर्नीचर के लिए बजट दे चुके हैं। सीएम ने 1.91 करोड़ परिषदीय विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की दर से अंतरित धनराशि व स्कूलों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें: क्यूआर बताएगा रेलवे बेडरोल का हाल, धुला है या नहीं; कब हुआ पैक, मिलेगी सारी जानकारी

स्वच्छता बने गोरखपुर की पहचान
सीएम योगी ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि घर और बाहर की सफाई के साथ आसपास के खाली प्लॉट में भी कूड़ा न डालें। प्लास्टिक मुक्त गोरखपुर और स्वच्छता हमारी पहचान बननी चाहिए। स्वच्छता से हमें बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने सफाई पर जोर देते हुए इंसेफेलाइटिस के सफल नियंत्रण का भी उल्लेख किया। सीएम ने सभी से पौधरोपण और उनके संरक्षण की अपील की।

बताया कि शनिवार को एक दिन में 30 करोड़ 21 लाख पौधरोपण का रिकॉर्ड बना है। कार्बन उत्सर्जन रोकने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। इस दौरान सीएम ने जिला उद्योग केंद्र के सामने सड़क को फोरलेन बनाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद: बोले- हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा, अफसरों को दिए निर्देश

लाभार्थियों को सम्मानित कर पूछा हालचाल

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र , आवास की प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरिता देवी, भगवानदास, अर्जुन कुमार, मीना देवी, तप्पे पासवान, उर्मिला, प्रेमशीला, विमला, रानी देवी सहित अन्य लाभार्थियों बात की। सबसे अंत में मंच पर पहुंची प्रेमशीला से रविकिशन को इशारा करते हुए कहा कि इनको पहचानती हैं। कार्यक्रम के पूर्व मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर कर नहर में फेंका

सीएम योगी ने शिलान्यास किया तो उद्घाटन भी तय : रविकिशन
सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी ने किसी कार्य का शिलान्यास तो उन्हीं के हाथों उद्घाटन भी तय हो जाता है। सीएम गोरखपुर व यूपी के खेल और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। यहां के खिलाड़ी किसी से पीछे न रहें। इसीलिए मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनवा रहे हैं। रामगढ़ताल रिंग रोड के रूप में झील को माला पहनाया जाएगा। यह लाइट से सजेगा।

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर में खेल व खिलाड़ियों के लिए सीएम ने बड़ा उपहार दिया है। मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में सीएम योगी का स्वागत करते हुए जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पहले पार्षद धर्मदेव चौहान ने बुके देकर सीएम का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: आउटसोर्सकर्मियों के पीएफ अंशदान में घपला, 600 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित
 

इन प्रमुख परियाजनों का सीएम ने किया शिलान्यास

पैडलेगंज से सहारा स्टेट तक रामगढ़ताल रिंग रोड।
63 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प।
भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स।
रामनगर चौराहे से सोनौली रोड को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण, साइड इंटरलॉकिंग व अन्य कार्य, बिजली की लाइन की शिफि्टिंग और पथ प्रकाश।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed