फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi said in vhp meeting ayodhya will become biggest tourist place of india

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की बैठक हुई समाप्त, सीएम योगी बोले- 'अयोध्या बनेगा देश का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल'

Wed, 27 Jan 2021 08:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
cm yogi said in vhp meeting ayodhya will become biggest tourist place of india
राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की बैठक को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में कहा कि अयोध्या देश का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बनेगा। राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इसके विस्तार और विकास के लिए व्यापक कार्य योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आंदोलन से गोरक्ष पीठ का गहरा नाता रहा है। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ राम मंदिर आंदोलन के लिए अपने पूरे जीवन काल में सक्रिय रहे। ब्रह्मलीन महंत अवेधनाथ ने जन्मभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहते हुए इस आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए एक रुपये से इसकी शुरुआत की है। अयोध्या के विकास को लेकर व्यापक कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में अयोध्या देश का न सिर्फ सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होगा बल्कि सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में भी सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 36 से 39 महीने में पूरा हो जाएगा। आईआईटी के वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की देखरेख में मलबा हटाने का काम चल रहा है। पूरा क्षेत्र मलबे से पटा है। कोई दूसरी बाधा नहीं है।

चंपत राय ने कहा कि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में किसी तरह की बाधा नहीं है। आईआईटी के वैज्ञानिकों व इंजीनियरों ने अध्ययन किया है। इससे पता चला कि 400 फुट लंबे, 150 मीटर चौड़े और 12 मीटर की गहराई तक मलबा है। इसे हटाने के साथ ही नींव की संरचना की जा रही है।


उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। यह राष्ट्र मंदिर है। लिहाजा, देशवासी बढ़-चढ़कर योगदान कर रहे हैं। देश की पांच लाख ग्राम पंचायतों, शहर के वार्ड, कस्बा व मोहल्लों से लोग आगे आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि देश की आधी आबादी मंदिर निर्माण से जुड़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed