फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur No one should face problem in immersion of Durga idols

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में किसी को न आए समस्या, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों

Mon, 23 Oct 2023 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 10:28 AM IST
सार

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने त्योहार को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर हर प्रमुख रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur No one should face problem in immersion of Durga idols
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी तरह की समस्या न आने पाए। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। कृत्रिम तालाबों को इस तरह से तैयार किया जाए कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न होने पाए।
विज्ञापन


सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने त्योहार को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर हर प्रमुख रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होनी चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों से शहर में चल रहे विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि सभी विकास कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। सीएम ने दशहरा को लेकर पुलिस-प्रशासन के तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: पंडिताइन-जवाहर-शाही सबकी सूची तैयार, जब्त होगी संपत्ति

बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी जे रविंद्र गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा अनुज मलिक, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed