फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur biggest power can be bowed down with democratic values

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: लोकतांत्रिक मूल्यों से झुकाया जा सकता है बड़ी से बड़ी ताकत को

Mon, 02 Oct 2023 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी आश्रम में चरखा चलाया और खादी के वस्त्र खरीदे।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur biggest power can be bowed down with democratic values
चरखा चलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर नमन कर रहा है। बापू ने उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज्य में सूर्य अस्त नहीं होता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है। स्वदेशी, स्वावलंबन, सत्य व अहिंसा का जो मार्ग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दिखाया था, उसके साथ ही उनके लिए स्वच्छता का अभियान भी बहुत महत्वपूर्ण था। स्वच्छांजलि का कार्यक्रम बापू के इसी अभियान से प्रेरित है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता के प्रति आह्वान करने वाले शास्त्री जी बापू के परम अनुयायी भी थे। आज देश व समाज में उनके योगदान को नमन करने का भी अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रंजिश में छह की हत्या मामला: सीएम योगी ने देवरिया में हुई घटना पर जताया दुख, कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गांधी आश्रम में चरखा चलाया और खादी के वस्त्र खरीदे।

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ धमेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed