{"_id":"681223df154974af85025c15","slug":"cm-yogi-said-congress-and-sp-considered-family-as-country-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा ने परिवार को ही देश माना, उनसे विकास की उम्मीद करना बेइमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा ने परिवार को ही देश माना, उनसे विकास की उम्मीद करना बेइमानी
Wed, 30 Apr 2025 06:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 30 Apr 2025 06:51 PM IST
सार
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है। यहां फिल्में बनती हैं। रामगढ़ताल टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। सपा के समय एक हफ्ता बिजली आती थी एक हफ्ता नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले जो सरकार थी देश उसके एजेंडे में नहीं था। प्रदेश में भी 2017 से पहले यही हाल था। उसके एजेंडे में जनता नहीं केवल वोट बैंक था। ये वही लोग हैं जो सत्ता में कुछ नहीं कर पाए। जहां परिवार को देश मान लिया हो उन लोगों से उम्मीद करना ही बेइमानी होगी। यही बेइमानी प्रदेश में सपा और देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल करते थे।
विज्ञापन
सीएम मंगलवार को चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग पहले कूड़े को सड़क पर फेंक देते थे या नाली में डाल देते थे। इससे गंदगी फैलती थी। बीमारियां होती थीं। पीएम मोदी ने कहा था हर एक व्यक्ति को क्वालिटी ऑफ लाइफ मिले। अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन अभियान का प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
2070 तक भारत नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत बने इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ हुआ है। 2017 से पहले, गोरखपुर की पहचान मच्छरों से थी, गंदगी हर जगह थी। माफियाओं का राज था। आज इंसेफेलाइटिस से मुक्ति मिल गई है। आज हर घर तक पानी जा रहा है, हर घर से कूड़ा एकत्रित हो रहा है। सुथनी में 500 टन प्रतिदिन वेस्ट टू चारकोल प्लांट बन रहा है। पार्षद और अन्य लोग इस गार्बेज स्टेशन को देखें कि कैसे कूड़े को उपयोगी बनाया जा रहा है। जलभराव से मुक्ति के लिए गौड़धोइया नाला बन रहा है। जिनका मकान इसकी जद में आया मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इसके बन जाने के बाद जलभराव कहीं नहीं होगा।
विज्ञापन
ये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है। यहां फिल्में बनती हैं। रामगढ़ताल टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। सपा के समय एक हफ्ता बिजली आती थी एक हफ्ता नहीं। बल्ब कभी जला कभी बंद हो गया। सुथनी चारकोल प्लांट से गोरखपुर की नगर पंचायतों और आसपास के जिलों का कचरा भी निस्तारित होगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।