फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said caste discrimination and untouchability brought crisis on religion

Gorakhpur: जातीय भेदभाव और छुआछूत से धर्म पर आया संकट, सीएम बोले- महाराणा प्रताप ने दिया सर्वोच्च बलिदान

Sat, 15 Jul 2023 09:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश व समाज के लिए जातीय भेदभाव और छुआछूत महापाप है। ये वे कारण हैं, जिनसे स्वदेश व स्वधर्म पर संकट आए। देश गुलाम हुआ और धर्मस्थल नष्ट हो गए।

विज्ञापन
CM Yogi said caste discrimination and untouchability brought crisis on religion
क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व समाज के लिए जातीय भेदभाव और छुआछूत महापाप है। ये वे कारण हैं, जिनसे स्वदेश व स्वधर्म पर संकट आए। देश गुलाम हुआ और धर्मस्थल नष्ट हो गए। स्वदेश व स्वधर्म की रक्षा के लिए राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के त्याग व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। देश व समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव, छूआछूत को तिलांजलि देना जरूरी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी, शनिवार की शाम तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन के प्रताप सभागार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। प्रताप सभागार फॉउंडेशन ट्रस्ट व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय संगठनों को जाति विशेष का संगठन बनने की बजाय सामाजिक संगठन बनकर समाज व देश को एकजुट करने के लिए समाज की कुरीतियों, विकृतियों को दूर करने का बीड़ा उठाना होगा। इस कार्य के लिए महाराणा प्रताप आदर्श रूप में हैं, जिन्होंने भील, मीणा, थारू जनजातियों को साथ जोड़कर स्वदेश व स्वधर्म के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व धर्म के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह व ऐसे ही अनगिनत नायकों के बलिदान की प्रेरणा से नई पीढ़ी को दीक्षित करने की जरूरत है। राष्ट्रनायकों की प्रेरणा से समाज को एकजुट किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग व बलिदान राज्य, जाति या परिवार के लिए नहीं था, बल्कि देश व धर्म के लिए था। स्वदेश व स्वधर्म की लड़ाई में उन्होंने तमाम दुर्ग व किले वापस जीतकर सनातन धर्म व भारत का स्वाभिमान बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed