फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said BJP s membership campaign is a nationalist mission.

Gorakhpur: सीएम योगी बोले- भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रवादी मिशन, जुड़कर करें गौरव की अनुभूति

Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह बूथ पर मुख्यमंत्री ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। टोल फ्री नंबर की जानकारी देकर सीएम ने लोगों को अपने सामने सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन
CM Yogi said BJP s membership campaign is a nationalist mission.
सेल्फी लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 एक राष्ट्रवादी मिशन है और राष्ट्र के प्रति प्रेम करने वाले, राष्ट्रीय मूल्यों और सिद्धांतों के साथ चलने वाले हर व्यक्ति को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने गृह बूथ (संख्या) 223 (पुराना गोरखपुर वार्ड) के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। सीएम योगी इस बूथ समिति के कार्यकर्ता भी हैं। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सदस्यता शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को टोल फ्री नंबर 8800002024 की जानकारी देने के साथ अपने सामने उन्हें पार्टी की डिजिटली साधारण सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ पहली सितंबर को हुआ है। पूरे देश के अंदर छह वर्ष पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के राष्ट्रवादी मिशन से जुड़ने के इच्छुक लोग भी इसका हिस्सा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यह देश के अंदर राष्ट्रवादी मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाला एकमात्र दल है। 

बूथ पर बनाएं भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि जिस बूथ संख्या 223 के वह कार्यकर्ता हैं और जहां मतदान करने का उन्हें अवसर मिलता है, वहां राष्ट्रवादी विचारों के लोगों के सहयोग से भाजपा हमेशा विजयी होकर जाती है। सभी बूथ कार्यकर्ताओं का प्रयास होना चाहिए कि बूथ पर अधिक से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बनें। इसी लक्ष्य को लेकर वह लोगों के बीच स्वयं संवाद करने आए हैं। 

विज्ञापन

100 साधारण सदस्य बनेंगे सक्रिय सदस्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन से टोल फ्री नंबर 8800002024 डायल करेगा तो मिस्ड कॉल होते ही वह भाजपा का डिजिटली साधारण सदस्य बन जाएगा। सदस्यता का प्रमाण पत्र मोबाइल पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 साधारण सदस्य बनाने वाला पार्टी का सक्रिय सदस्य बनेगा और सक्रिय सदस्य ही पार्टी का पदाधिकारी बनने के लिए अर्ह होगा। साधारण सदस्यता अभियान के सत्यापन के बाद 1 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता का अभियान शुरू होगा। 

सदस्यता लेने वालों के साथ सीएम योगी ने ली सेल्फी
इस अवसर पर जिन भी लोगों ने बूथ संख्या 223 पर सदस्यता ली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साथ खुद सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को हरतालिका तीज की बधाई भी दी। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पार्षद पवन त्रिपाठी और बूथ संख्या 223 के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वीर सिंह सोनकर, दिवाकर श्रीवास्तव आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed